Jalore News: पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, ट्रेडिंग अकाउंट से लाखों ट्रांसफर करवाने के आरोप में 4 को किया गिरफ्तार

Jalore News: जालोर जिला के सायला क्षेत्र में फोरिक्स ट्रेडिंग करने वालों को डरा धमकाकर अपने वॉलेट अकाउंट में लाखों रुपए ट्रांसफर करवाने के मामले में सायला पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर 3 दिन के पुलिस रिमांड में सौंपा गया है.

Jalore News: पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, ट्रेडिंग अकाउंट से लाखों ट्रांसफर करवाने के आरोप में 4 को किया गिरफ्तार

Jalore News: जालोर जिला के सायला क्षेत्र में फोरिक्स ट्रेडिंग करने वालों को डरा धमकाकर अपने वॉलेट अकाउंट में लाखों रुपए ट्रांसफर करवाने के मामले में सायला पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर 3 दिन के पुलिस रिमांड में सौंपा गया है. 2 अक्टूबर को धनाणी निवासी सुरेश कुमार माली ने सायला थाने में रिपोर्ट दी कि वह फोरिक्स ट्रेडिंग का काम करता है. उसके साथ विनोद कुमार व गौरव भारद्वाज दुबई ऑफिस में काम करते है. 

 

मारपीट कर ट्रांसफर किए पैसे 

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

नरेन्द्र उर्फ नरेश नामक युवक द्वारा उन्हें कंपनी की ट्रेडिंग संबंधी काम की मीटिंग रखने की बात कर सायला में कृषि बेरे पर ले जाकर कंपनी के डारेक्टर सुरेश कुमार व टेक्निकल टीम विनोद कुमार व गौरव भारद्वाज को डरा धमका कर रोककर मारपीट की और टेक्निकल टीम के लेपटॉप से कंपनी के वॉलेट अकाउंट से आरोपी द्वारा अपने ट्रस्ट वॉलेट अकाउंट में (यूएसडीटी) डॉलर (लाखों रुपए) को ट्रांसफर कराये गये. 

 

पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार 

इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण डाटा भी चुरा लिया. रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और चार आरोपियों को धर दबोचा. पुलिस ने नामजद आरोपियों को अहमदाबाद से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया. जहां से न्यायालय ने तीन दिन की पुलिस रिमांड में भेजा है.

 

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news