Bundi News: राव सूरजमल हाड़ा की छतरी का उसी स्थान पर होगा पुनर्निर्माण, समाज और प्रशासन के बीच बनी सहमति

Bundi News: बूंदी के पूर्व नरेश राव सूरजमल हाड़ा की छतरी प्रकरण को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पहल करते हुए एयरपोर्ट अथॉरिटी व जिला प्रशासन के अधिकारियों की बैठक ली. इस दौरान उन्होंने कहा कि राव सूरजमल हाड़ा की छतरी का उसी स्थान पर पुनर्निर्माण होगा.

Bundi News: राव सूरजमल हाड़ा की छतरी का उसी स्थान पर होगा पुनर्निर्माण, समाज और प्रशासन के बीच बनी सहमति

Rajasthan News: बूंदी के पूर्व नरेश राव सूरजमल हाड़ा की छतरी प्रकरण को लेकर गुरुवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर पूर्व सांसद एवं कोटा राजघराने के इज्यराज सिंह, समाज के प्रबुद्धजनों की मौजूदगी में एयरपोर्ट अथॉरिटी व जिला प्रशासन के अधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में समाज की भावना को ध्यान में रखते हुए उसी स्थान पर छतरी के पुनर्निर्माण को लेकर आम सहमति बन गई. साथ ही, शुक्रवार को दोपहर 12.15 बजे छतरी निर्माण कार्य का भूमि पूजन करने का निर्णय लिया गया. 

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने की पहल
बैठक में प्रतिनिधियों ने स्पीकर बिरला को पूरे घटनाक्रम व समाज की विभिन्न मांगों से अवगत कराया. स्पीकर बिरला ने कहा कि धरातल पर कार्यवाही के समय प्रशासन को संवेदनशीलता से कार्य करना चाहिए और सर्व समाज की भावनाओं का ध्यान रखना चाहिए. घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को समाज की भावना को ध्यान में रखते हुए कार्य करने के निर्देश दिए. छतरी के ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए समाज की भावना के अनुरूप इसका पुनर्निर्माण होना चाहिए. इस दौरान एयरपोर्ट परिसर में हाड़ौती के इतिहास से जुड़े पैनोरमा, पूर्व नरेश राव सूरजमल हाड़ा की प्रतिमा बनाने सहित विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक विचार विमर्श हुआ.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

एयरपोर्ट अथॉरिटी की टेक्निकल कमेटी करेगी छतरी की डिजाइन फाइनल
बैठक में आम सहमति बनने के बाद स्पीकर ओम बिरला ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से दूरभाष पर वार्ता कर समाज की भावना से अवगत करवाया. मुख्यमंत्री ने सभी की सहमति से बने प्रस्ताव पर सहमति जताई. साथ ही कोटा विकास प्राधिकरण प्रशासन को शीघ्र छतरी निर्माण की प्रक्रिया को पूरा कर काम शुरू करने के निर्देश दिए.
बैठक में पूर्व सांसद इज्यराज सिंह के मार्गदर्शन में एक समिति गठित करने का निर्णय भी लिया गया. यह समिति छतरी के पुनर्निर्माण व डिजाइन संबंधी सभी विषयों को लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी से सामंजस्य बनाकर काम करेगी. एयरपोर्ट अथॉरिटी की टेक्निकल कमेटी द्वारा छतरी की डिजाइन फाइनल की जाएगी, बैठक में लिए गए निर्णयों पर उपस्थित एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों ने सहमति जताई.

बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में लोकसभा सचिवालय के संयुक्त सचिव गौरव गोयल, कोटा कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी, बूंदी कलेक्टर अक्षय गोदारा, लोकसभा अध्यक्ष के विशेषाधिकारी राजीव दत्ता, एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे. 

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news