बूंदी न्यूज़

फोटो

विधायक की स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर, हादसे में पूर्व सरपंच की मौके पर मौत

Bundi Road Accident: बूंदी जिले में हिण्डोली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई. घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने शव को नेशनल हाईवे पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और हाईवे जाम कर दिया.

Feb 21, 2026, 06:55 PM IST
राजस्थान के सरकारी स्कूल में चौथी कक्षा की बच्ची के साथ रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात, मासूम को कुत्तों ने नोंच डाला!

Bundi Dog Attack News: राजस्थान के बूंदी जिले के तालेड़ा थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में गुरुवार को चौथी कक्षा की छात्रा कृति सेन पर चार आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया. हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके शरीर पर कई गहरे घाव आए. शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने कुत्तों को भगाकर उसे बचाया. बाद में उसे कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है. घटना के बाद क्षेत्र में दहशत है और ग्रामीणों ने आवारा कुत्तों की समस्या पर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है.

Feb 13, 2026, 10:29 AM IST
बूंदी में NH-27 पर मौत का तांडव! एक झटके में उजड़ गया परिवार, ट्रेलर ने पिता और 3 बेटों को बेरहमी से कुचला

Bundi Road Accident: बूंदी जिले के डाबी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-27 पर तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में पिता और उसके तीन बेटे शामिल हैं. हादसे के बाद ट्रेलर चालक फरार हो गया. आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया, जिसे पुलिस ने समझाइश के बाद खुलवाया. पुलिस मामले की जांच और चालक की तलाश में जुटी है.

Feb 12, 2026, 07:50 AM IST
बूंदी में बड़ा हादसा टला, स्कूल वैन में शॉर्ट सर्किट से आग, LPG सिलेंडर देख कांपे लोग

बूंदी में स्कूल वैन में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से बड़ा हादसा टल गया. वैन में LPG सिलेंडर था, लेकिन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

Jan 29, 2026, 04:26 PM IST
बूंदी में मकर संक्रांति पर मनाया जाता है दड़ा महोत्सव, खेल ऐसा न तो कोई एंपायर होता है ना ही बल्ला

Bundi News: राजस्थान के बूंदी जिले के बरुन्धन कस्बे में मकर संक्रांति पर पतंग बाजी को छोड़ ऐतिहासिक खेल दड़ा महोत्सव मनाया जाता है. ये खेल ऐसा है, जिसमें न तो कोई एंपायर होता है ना ही बल्ला.

Jan 14, 2026, 03:13 PM IST
राजस्थान का यह जिला बना 'बासमती की राजधानी', दुनियाभर में बढ़ी मांग

राजस्थान की छोटी काशी बूंदी का बासमती चावल खाड़ी देशों से अमेरिका तक निर्यात हो रहा है. 27 मिलें, 5000 करोड़ का टर्नओवर और किसानों की MSP मांग.

Jan 12, 2026, 02:21 PM IST
जैतसागर झील में डूबी हार्वेस्टर मशीन, तो अब लकड़ी की बोट से सफाई हुई शुरू

Bundi News : जैतसागर में फिर से बहार आएगी. बस दो महीने का इंतजार और करना है और फिर जैतसागर झील में फिर से बोटिंग शुरू हो जाएगी. वन विभाग और स्थानीय प्रशासन के संयुक्त प्रयास से झील की सफाई जारी है.

Jan 06, 2026, 10:43 AM IST
बूंदी में रुई के नीचे दबकर मौत! आखिर इतना हल्का दिखने वाला सामान कैसे बन गया जानलेवा?

लाखेरी पापड़ी ओवरब्रिज के पास रुई से भरा ट्रक पलटने से श्रद्धालु उसके नीचे दब गए. हादसे में कई लोग गंभीर घायल हुए और मौतें भी हुईं. रुई के भारी वजन, दम घुटने और आग लगने के खतरे के कारण यह हादसा जानलेवा साबित हुआ.

Jan 04, 2026, 07:02 PM IST
Bundi News: 8वीं कक्षा की छात्रा को नहाते हुए आया साइलेंट अटैक, हुई मौत

Bundi News: राजस्थान के बूंदि जिले में एक 8वीं कक्षा की छात्रा को नहाते हुए अचानक हार्ट अटैक आया और वो गिर पड़ी. छात्रा को अस्पताल ले जाया गया और वहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Dec 31, 2025, 05:00 PM IST
बूंदी में भीषण सड़क हादसा, सिलोर पुलिया पर ट्रेलर पलटा, चार की मौत

बूंदी के सिलोर पुलिया पर बजरी से भरा ट्रेलर टायर फटने से कार पर पलट गया. टोंक के एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर घायल हुआ. हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लगा.

Dec 18, 2025, 08:44 PM IST
60 करोड़ से राजस्थान का ये शहर बनेगा 'ग्रीन स्मार्ट सिटी', बिजली के तार के जंजाल किए जाएंगे अंडरग्राउंड

Rajasthan Government Project: राजस्थान की छोटी काशी के नाम से फेमस बूंदी शहर को अब ग्रीन स्मार्ट सिटी के रूप बदला जाएगा, जिसके लिए 60 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया है.

Dec 18, 2025, 01:59 PM IST
राजस्थान में अमरूदों ने किया किसानों का मुंह मीठा, भारी मांग से हो रहा मोटा मुनाफा!

Bundi News: राजस्थान के बूंदी जिले के किसानों में अमरूदों की मिठास घुल रही है. भारी मांग के चलते किसानों को मोटा मुनाफा हो रहा है, जिससे किसानों के चेहरे खिले उठे हैं.

Dec 14, 2025, 07:34 PM IST
बूंदी में गुर्जर समाज निजी समिति के चुनावों पर विवाद, नाराज लोगों ने लगाए पक्षपात के आरोप

Bundi News: राजस्थान में बूंदी के गुर्जर समाज की निजी समिति द्वारा कराए जा रहे जिला स्तरीय चुनावों को लेकर समाज में गंभीर विवाद खड़ा हो गया है. चुनाव प्रक्रिया को लेकर पारदर्शिता के अभाव का आरोप लगाते हुए समाज के विभिन्न वर्गों वरिष्ठजन, युवा और महिलाएं एकजुट होकर समिति के खिलाफ खुलकर सामने आ गए हैं. समाजजनों का कहना है कि जिस तरीके से चुनाव कराए जा रहे हैं, उससे समाज में असंतोष बढ़ रहा है.

Dec 14, 2025, 09:58 AM IST
28 दिन बाद भी सऊदी से नहीं आया भारतीय नागरिक का शव, राजस्थान हाईकोर्ट ने विदेश सरकार से मांगा जवाब!

Rajasthan High Court: सऊदी अरब से राजस्थान के निवासी भारतीय नागरिक रमेश कुमार मेघवाल की दिवंगत देह के मृत्यु के 28 दिन बाद भी सम्मानजनक का अंतिम संस्कार के लिए भारत नहीं भेजे जाने पर राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर ने बड़ा एक्शन लिया है.

Dec 11, 2025, 11:18 PM IST
Bundi Crime News: बूंदी पुलिस की शानदार कामयाबी. 70 चोरी-गुम मोबाइल बरामद, 13 लाख की कीमत

Bundi: बूंदी पुलिस ने साइबर अपराध व मोबाइल चोरी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘ऑपरेशन साइबर शिल्ड’ के तहत एक साथ 70 चोरी व गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी कुल कीमत करीब 13 लाख रुपये है.

Nov 27, 2025, 04:00 PM IST
बूंदी में शादी समारोह में हिंसा, BJP नेता समेत कई घायल, पार्षद परिवार लगा बड़ा आरोप

Bundi News: बूंदी जिले के केशवराय पाटन में एक शादी समारोह में मामूली कहासुनी ने गंभीर झगड़े का रूप ले लिया. पार्षद के परिवार द्वारा शादी में शामिल एक परिवार पर अचानक हमला कर दिया गया.

Nov 26, 2025, 05:15 PM IST
राजस्थान में बड़ा फर्जीवाड़ा, 8 साल पहले मर चुका था, फिर भी ‘हाजिर’ हो गया तहसीलदार के सामने!

बूंदी के नैनवां में बड़ा लापरवाही मामला सामने आया, जहां राजस्व विभाग ने आठ साल पहले मरे व्यक्ति को अतिक्रमी मानकर बेदखल कर दिया. पटवारी ने मृतक के नाम से फसल नीलामी की फर्द और हस्ताक्षर भी बना दिए. मामला पंचायत समिति बैठक में उठने पर जांच शुरू हुई.

Nov 23, 2025, 02:32 PM IST
‘चुनरी-चुनरी’ गाने पर विदेशी पर्यटकों ने लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

Rajasthan Viral Video: बूंदी जिले में एक अनोखा नजारा देखने को मिला. पेट्रोल पंप पर बज रहे बॉलीवुड के सुपरहिट गाने ‘चुनरी-चुनरी’ ने विदेशी पर्यटकों को भी थिरकने पर मजबूर कर दिया.

Nov 20, 2025, 11:53 PM IST
Bundi News: बफर जोन के पास पंचायत ने केवल ₹200 में जारी कर दिया पट्टा, जिम्मेदारों की भूमिका संदिग्ध

Bundi: राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के नियमों की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाते हुए तालाब गाँव ग्राम पंचायत ने बफर जोन क्षेत्र में आने वाली जमीन पर महज ₹200 में पट्टे जारी कर दिए। यह पूरा इलाका रामेश्वर टाइगर रिजर्व के बफर जोन में आता है, जहाँ कोई भी निर्माण या पट्टा जारी करना सख्ती से प्रतिबंधित है.

Nov 20, 2025, 12:21 PM IST
PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का बूंदी दौरा, अंता उपचुनाव में किया जीत का दावा

Bundi News: अंता उपचुनाव को लेकर गोविंद सिंह डोटासरा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि अंता की जनता इस बार भाजपा को कड़ा जवाब देगी, कांग्रेस की जीत तय है. उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है, और जनता महंगाई, बेरोजगारी व जनसमस्याओं को लेकर लगातार परेशान है.

Nov 08, 2025, 12:13 PM IST
कार्तिक पूर्णिमा 2025: केशोरायपाटन में भक्तों की भीड़, चंबल घाट पर गूंजे जयकारे

बूंदी जिले के केशोरायपाटन में कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा. अल सुबह से हजारों भक्तों ने चंबल नदी में स्नान कर भगवान केशव राय जी के दर्शन किए. दीपदान, भंडारा और रत्नजड़ित श्रृंगार के साथ 15 दिवसीय कार्तिक मेले का शुभारंभ हुआ. सुरक्षा व्यवस्था के लिए SDRF और NDRF की टीमें तैनात रहीं.

Nov 05, 2025, 06:16 PM IST

Trending news