जालोर - महिला कांस्टेबल का आत्मरक्षा प्रशिक्षण, 20 हजार महिलाओं और बालिकाओं को दिया जाएगा
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1260648

जालोर - महिला कांस्टेबल का आत्मरक्षा प्रशिक्षण, 20 हजार महिलाओं और बालिकाओं को दिया जाएगा

जालोर पुलिस एवं आत्म रक्षा केंद्र जालोर द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक हर्ष वर्धन अग्रवाला के निर्देशानुसार रिजर्व पुलिस लाईन जालोर में पुलिस की महिला पुलिस कमियों का 7 दिवसीय महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण आयोजित किया गया. जिसे राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर से प्रशिक्षण शुदा 8 महिला पुलिस कर्मियों द्वारा जिले के विभिन्न थानो से आई महिला कांस्टेबल को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया, 

7 दिवसीय महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण आयोजित .

Jalore: जालोर पुलिस एवं आत्म रक्षा केंद्र जालोर द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक हर्ष वर्धन अग्रवाला के निर्देशानुसार रिजर्व पुलिस लाईन जालोर में पुलिस की महिला पुलिस कमियों का 7 दिवसीय महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण आयोजित किया गया. जिसे राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर से प्रशिक्षण शुदा 8 महिला पुलिस कर्मियों द्वारा जिले के विभिन्न थानो से आई महिला कांस्टेबल को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया.

डॉ . अनुकृति उज्जैनियां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जालोर , लीला उप निरीक्षक आउटडोर प्रशिक्षण प्रभारी और सुगना हैंड कानि की उपस्थिति में महिला ट्रेनर द्वारा जिला स्तर पर अब तक 50 महिला कानि को प्रशिक्षण दिया जा चुका है.

जिसमें आत्मरक्षा संबंधी विभिन्न पंच यूएसी एक्टीविटी सिखाई गई. इन्डोर प्रशिक्षण प्रभारी महेन्द्रसिह खिंची निरीक्षक पुलिस के दिशा निर्देशन में इंडोर प्रशिक्षक द्वारा महिला सुरक्षा एवं कानून , बालको की सुरक्षा , लैगिंग अपराध एवं बालकों का संरक्षण अधिनियम आदि की जानकारी दी. इस सम्पूर्ण कार्यक्रम के संचालन हेतु डॉ . अनुकृति उज्जैनिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया. आत्मरक्षा से अभिप्राय स्वंय के द्वारा कुछ आत्मरक्षक कौशल के माध्यम से आकस्मिक आक्रमण से स्वयं की सुरक्षा की जाने की तकनीक है.

आत्मरक्षा का मुख्य उद्धेश्य बालिकाओं / महिलाओं को प्रशिक्षण के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक रूप से आत्म निर्भर बनाया जाना है. ताकि बालिकाएं व महिलाएं विषम परिस्थितियों से बिना विचलित हुए उसका सामना कर सके. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ . अनुकृति उज्जैनिया ने बताया कि इस हेतु सर्वप्रथम जालोर पुलिस की समस्त महिला पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षक के रूप में पुलिस लाईन में प्रशिक्षित किया जायेगा. जिनके द्वारा अपने थाना क्षेत्र के विधालयों व ग्राम पंचायत स्तर पर महिलाओं और बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया जाकर उन्हें सशक्त किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- अजमेर व्यापारियों ने GST लगाए जाने का किया विरोध, कहा- उग्र आंदोलन किया जाएगा

जिला स्तर पर नर्सिंग महिला कर्मियों ,जालोर पुलिस लाइन में सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद जिले की बालिकाओं को आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षित किया जा रहा हैं अध्यापिकाओं , आशा सहयोगिनियों , सुरक्षा सखियों , आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व अन्य आमजन महिलाओं को इस अभियान से जोड़ा जाकर करीब 20 हजार महिलाओं व बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण में पारंगत करने की योजना है. जालोर पुलिस लाइन में सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद जिले की भाद्राजून, बागरा ,सायला व रानीवाड़ा थाना के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों में बालिकाओं महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है बालिकाओं को आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षित किया जा रहा हैं.

अपने जिले की खबरों के लिए यहां क्लिक करें.

 

Trending news