Jaisalmer: डॉ. प्रतिभा सिंह ने कलेक्टर का संभाला पदभार, पर्यटन समेत इन मुद्दों को बढ़ाने पर दिया जोर
Advertisement

Jaisalmer: डॉ. प्रतिभा सिंह ने कलेक्टर का संभाला पदभार, पर्यटन समेत इन मुद्दों को बढ़ाने पर दिया जोर

जैसलमेर जिले की 64 नव नियुक्त कलेक्टर डॉ. प्रतिभा सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों के साथ विभागीय गतिविधियों एवं प्रशासनिक गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली.

डॉ प्रतिभा सिंह, कलेक्टर, जैसलमेर

Jaisalmer: कलेक्टर डॉ. प्रतिभा सिंह ने सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया, पदभार संभालने के बाद प्रतिभा सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक की और संवेदनशील,पारदर्शी एवं जवाबदेही प्रशासन की प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ने की बात कही. बता दें कि राज्य सरकार ने रविवार देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा के 52 अधिकारियों के तबादले किए. जिसमें जैसलमेर के तत्कालीन जिला कलेक्टर आशीष मोदी का भीलवाड़ा तबादला किया गया. वहीं, जैसलमेर में जिला कलेक्टर पद पर डॉ. प्रतिभा सिंह (आई.ए.एस.) का तबादला हुआ. नव नियुक्त जिला कलेक्टर डॉ. प्रतिभा सिंह ने प्रशासक जैसलमेर केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड जैसलमेर व अध्यक्ष नगर विकास न्यास का भी कार्यभार ग्रहण किया।

अधिकारियों के साथ की बैठक

जैसलमेर जिले की 64 नव नियुक्त कलेक्टर डॉ. प्रतिभा सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिला अधिकारियों के साथ विभागीय गतिविधियों एवं प्रशासनिक गतिविधियों के साथ ही सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं व फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी ली.

कोरोना खत्मा के लिए पुख्ता प्रबंध पर जोर
 कलेक्टर डॉ. प्रतिभा सिंह ने पदभार ग्रहण करने के बाद बताया कि उनकी प्रमुख कार्य सरकार के संवेदनशील, पारदर्शी एवं जवाबदेही प्रशासन के रूप में करना है. इसके साथ ही वर्तमान में कोरोना की स्थिति को देखते हुए कोरोना उपचार के पुख्ता प्रबंध करना, जिले के पर्यटन विकास को बढ़ावा देना और आमजन की समस्याओं को निपटारा करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी.

यह भी पढ़ें: Jaipur: तीन विभागों में जेईएन के 1092 पदों पर बंपर भर्ती, जानें कब और कैसे करें आवेदन

नव नियुक्त जिला कलक्टर डॉ. सिंह के जैसलमेर कलेक्टर कार्यालय पहुंचने पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद टी.शुभमंगला, नगर विकास न्यास की सचिव सुनिता चौधरी, उपखण्ड अधिकारी जैसलमेर दौलतराम चौधरी, पोकरण राजेश कुमार विश्नोई, सहायक निदेशक लोक सेवाएं सांवरमल रेगर के साथ ही अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया.

Trending news