Magh Gupt Navratri Ghatasthapana Muhurat 2024 : माघ गुप्त नवरात्रि 2024 पर घट स्थापना का शुभ मुहूर्त और पंचक
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan2102512

Magh Gupt Navratri Ghatasthapana Muhurat 2024 : माघ गुप्त नवरात्रि 2024 पर घट स्थापना का शुभ मुहूर्त और पंचक

Magh Gupt Navratri Ghatasthapana Muhurat 2024 : 10 फरवरी 2024 से गुप्त नवरात्रि आरंभ हो रहे हैं. इस दिन सूर्य और चंद्र दोनों मकर राशि में विराजमान रहेंगे. नक्षत्र धनिष्ठा और योग वरीयान रहेगा. इस दिन घट स्थापना का शुभ मुहूर्त  इस प्रकार है. 

 

Magh Gupt Navratri Ghatasthapana Muhurat 2024

Magh Gupt Navratri Ghatasthapana Muhurat 2024 : 10 फरवरी 2024 से गुप्त नवरात्रि आरंभ हो रहे हैं. इस दिन सूर्य और चंद्र दोनों मकर राशि में विराजमान रहेंगे. नक्षत्र धनिष्ठा और योग वरीयान रहेगा. इस दिन घट स्थापना का शुभ मुहूर्त  इस प्रकार है. 

माघ नवरात्रि 2024 घट स्थापना मुहूर्त - 08:45 AM से 10:10 AM तक
माघ नवरात्रि 2024 घट स्थापना अभिजित मुहूर्त - 12:13 PM से 12:58 PM तक
माघ नवरात्रि 2024 प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ - 10 फरवरी 2024 को 04:28 AM बजे तक
माघ नवरात्रि 2024 प्रतिपदा तिथि समाप्त - 11 फरवरी 2024 को 12:47 AM बजे तक
मीन लग्न प्रारम्भ - 10 फरवरी 2024 को 08:45 AM बजे तक
मीन लग्न समाप्त - 10 फरवरी 2024 को 10:10 AM बजे तक

10 फरवरी 2024 शुभ मुहूर्त (10 February 2024 Shubh Muhurat)
ब्रह्म मुहूर्त 05:20 ए एम से 06:12 ए एम प्रातः 
सन्ध्या 05:46 ए एम से 07:04 ए एम 
अभिजित मुहूर्त 12:13 पी एम से 12:58 पी एम 
विजय मुहूर्त 02:26 पी एम से 03:10 पी एम 
गोधूलि मुहूर्त 06:04 पी एम से 06:31 पी एम 
सायाह्न सन्ध्या 06:07 पी एम से 07:25 पी एम 
अमृत काल 11:26 ए एम से 12:50 पी एम 
निशिता मुहूर्त 12:09 ए एम

Magh Gupt Navratri 10 February 2024 Ashubh Samay)
10 फरवरी को राहुकाल सुबह 09 बजकर 50 मिनट से 11 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। इस दिन पंचक भी रहेगा.

किस दिन मां दुर्गा को क्या लगाए भोग 
प्रतिपदा तिथि-मां शैलपुत्री को गाय के घी से बनी सफेद चीजों का भोग जरूर लगाएं.
द्वितीया तिथि-  मां ब्रह्मचारिणी को मिश्री, चीनी और पंचामृत का भोग जरूर लगाएं.
तृतीया तिथि- मां चंद्रघंटा को दूध और उससे बनी चीजों का भोग जरूर लगाएं.
चतुर्थी तिथि- मां कुष्मांडा को मालपुए का भोग जरूर लगाएं.
पंचमी तिथि-मां स्कंदमाता को केले का भोग जरूर लगाएं.
षष्ठी तिथि-  मां कात्यायनी को शहद का भोग जरूर लगाएं
सप्तमी तिथि-  मां कालरात्रि की पूजा में गुड़ का नैवेद्य जरूर अर्पित करें.
अष्टमी तिथि- मां महागौरी को नारियल का भोग जरूर लगाएं.
नवमी तिथि-मां सिद्धिदात्री को हलवा, चना-पूरी, खीर आदि का भोग जरूर लगाएं.

(डिस्क्लेमर- ये लेख सामान्य जानकारी है, जिसकी ज़ी मीडिया पुष्टि नहीं करता है)

Trending news