नागौर मेड़ता की मंडी में आई तेजी के बाद किसानों ने किया स्टॉक, जाने अनाज के ताजा भाव
Advertisement

नागौर मेड़ता की मंडी में आई तेजी के बाद किसानों ने किया स्टॉक, जाने अनाज के ताजा भाव

Nagaur Merta Mandi bhav Today​ : नागौर और मेड़ता की मंडी में आई तेजी के बाद किसानों ने ग्वार स्टॉक करना शुरू कर दिया है. जाने आज के ताजा भाव.

नागौर मेड़ता की मंडी में आई तेजी के बाद किसानों ने किया स्टॉक, जाने अनाज के ताजा भाव

Nagaur Merta Mandi bhav Today​ : नागौर जिले की कृषि उपज मंडियों में लगातार मूंग व ग्वार के भावों में उतार चढाव देखने को मिल रहा है. वहीं नागौर जिला मुख्यालय के कृषि उपज मंडी और मेड़ता सिटी की कृषि उपज मंडी में लगातार मूंग, ग्वार, ज्वार की आवक बढ़ती जा रही है. वहीं आज मंगलवार को भी नागौर कृषि उपज मंडी में और मेड़ता मंडी में अच्छा व्यापार रहा. वहीं आज नागौर कृषि उपज मंडी में जीरा न्यूनतम 19 हजार और अधिकतम 23 हजार दो सौ तक बिका है. वहीं मूंग की बात करें तो आज मूंग न्यूनतम 5 हजार और अधिकतम 72सौ तक बिका है.

साथ ही ग्वार की बात करें तो ग्वार न्यूनतम 4000 और अधिकतम 5670 तक बिका है. वहीं आज के मेड़ता सिटी कृषि उपज मंडी के भावों को देखें तो आज मेड़ता कृषि उपज मंडी में जीरा न्यूनतम 20 हजार और अधिकतम 23500 तक बिका. वहीं मूंग की बात करें तो मूंग न्यूनतम 6500 और अधिकतम 7246 तक बिका है. वहीं ग्वार की बात करें तो मेड़ता सिटी कृषि उपज मंडी में आज ग्वार न्यूनतम 5400 और अधिकतम 5720 तक बिका है. वहीं आपको बता दें कि इन दिनों ग्वार के भावों तेजी के साथ उतार चढाव देखने को मिले रहे हैं. जिससे व्यापारी और किसान ग्वार का भाव बढ़ता देख स्टोक भी करने लगे हैं.

नागौर कृषि उपज मंडी में अनाज के भाव

मूंग न्यूनतम 5000 अधिकतम 7200
ग्वार न्यूनतम 4000 अधिकतम 5670
चना न्यूनतम 4000 अधिकतम 4500
जीरा न्यूनतम 19000 अधिकतम 23200
सौंफ न्यूनतम 9000 अधिकतम 12200

तारामीरा न्यूनतम 4500 अधिकतम 5200
रायड़ा न्यूनतम 5000 अधिकतम 6200
मोठ न्युनतम 5000 अधिकतम 6100
कपास न्यूनतम 7900 अधिकतम 9400
इसबगोल न्यूनतम 11000 अधिकतम 14500

तिल न्यूनतम 8000 अधिकतम 13500
मेथी न्यूनतम 4800 और अधिकतम 5200
ज्वार न्यूनतम 2000 और अधिकतम 4300

मेड़ता सिटी कृषि उपज मंडी में अनाज के भाव

मूंग न्यूनतम 6500 अधिकतम 7246
ग्वार न्यूनतम 5400 अधिकतम 5720
चना न्यूनतम 4300 अधिकतम 4540
जीरा न्यूनतम 20000 अधिकतम 23500
सौंफ न्यूनतम 11000 अधिकतम 12500

तारामीरा न्यूनतम 5100 अधिकतम 5161
रायड़ा न्यूनतम 6005 अधिकतम 6591
सुआ न्युनतम 7500 अधिकतम 8580
कपास न्यूनतम 8500 अधिकतम 9700
इसबगोल न्यूनतम 13000 अधिकतम 15700

असालिया न्यूनतम 7000 अधिकतम 7750
मूंगफली न्यूनतम 4900 अधिकतम 5500

रिपोर्टर - दामोदर ईनाणिया

ये भी पढ़े..

पति की हत्या कर आशिक संग रंगरलियां मना रही थी बहू, ससुर ने ऐसे किया भंडाफोड़

अतहर आमिर खान की बेगम महरीन काजी ने डाली हनीमून की फोटो, शौहर पर यूं प्यार लुटाती आईं नजर

Trending news