Nagaur Merta Mandi Price: धड़ाम से गिरे जीरे के भाव, आने वाले दिनों में फसलें अच्छी नहीं होने का दिखेगा असर
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1516215

Nagaur Merta Mandi Price: धड़ाम से गिरे जीरे के भाव, आने वाले दिनों में फसलें अच्छी नहीं होने का दिखेगा असर

Nagaur Merta Mandi Price: नागौर मेड़ता कृषि उपज मंडी में जीरे के भाव  में अचानक धड़ाम से गिरे.  जिसके बाद से किसानों में परेशानी का माहौल बना हुआ है.

Nagaur Merta Mandi Price: धड़ाम से गिरे जीरे के भाव, आने वाले दिनों में फसलें अच्छी नहीं होने का दिखेगा असर

Nagaur Merta Mandi Price: नागौर मेड़ता कृषि उपज मंडी में आज जीरे के भावों में भारी गिरावट देखने को मिली है. आज 2023 में पहली बार जीरे के भावों में गिरावट दर्ज की गई है. आज जीरे के एक साथ दो हजार रुपए की गिरावट देखी गई. वहीं आज जीरे के भाव 31 हजार प्रति क्विंटल तक पहुंचे हैं. 

वही इस बार सर्दी कम होने के कारण किसानों के जीरे की फसले अच्छी नहीं  हुई है जिसके चलते इस बार जीरे के भावों में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है. वहीं गुरुवार को नागौर कृषि उपज मंडी में जीरे के न्यूनतम भाव 21000 और अधिकतम 31300 प्रति क्विंटल तक रहे. 

वहीं मूंग की बात करें तो मूंग गुरूवार को न्यूनतम 6000 और अधिकतम 7875 प्रति क्विंटल तक रहे, तो गुरूवार को ग्वार के न्यूनतम भाव 5000 और अधिकतम 5500 प्रति क्विंटल तक रहे. 

इस प्रकार मेड़ता कृषि उपज मंडी में गुरूवार के जिंसो के भावों की बात करें तो  जीरे के न्यूनतम 25100 और अधिकतम 32301 प्रति क्विंटल वहीं मूंग की बात करें तो मूंग न्यूनतम 6000 और अधिकतम 7910 प्रति क्विंटल तक रहे , ग्वार की बात करें तो आज ग्वार न्यूनतम 5400 और अधिकतम 5650 प्रति क्विंटल तक रहे. वहीं आज नागौर और मेड़ता कृषि उपज मंडी में जमकर व्यापार देखने को मिला.

नागौर कृषि उपज मंडी में अनाज के भाव

मूंग-  न्यूनतम 6000 अधिकतम 7875 प्रति क्विंटल

ग्वार - न्यूनतम 5000 अधिकतम 5500 प्रति क्विंटल

चना - न्यूनतम 3800 अधिकतम 4550 प्रति क्विंटल

जीरा-  न्यूनतम 21000 अधिकतम 31300 प्रति क्विंटल

सौंफ-  न्यूनतम 10000 अधिकतम 13000 प्रति क्विंटल

तारामीरा - न्यूनतम 4500 अधिकतम 5150 प्रति क्विंटल
रायड़ा-  न्यूनतम 5500 अधिकतम 6350 प्रति क्विंटल

मोठ - न्युनतम 5000 अधिकतम 6100 प्रति क्विंटल

कपास-  न्यूनतम 8300 अधिकतम 9100 प्रति क्विंटल
इसबगोल - न्यूनतम 11000 अधिकतम 16000 प्रति क्विंटल
तिल - न्यूनतम 10000 अधिकतम 13800 प्रति क्विंटल
मेथी-  न्यूनतम 4800 और अधिकतम 5900 प्रति क्विंटल
ज्वार-  न्यूनतम 3000 और अधिकतम 4848 प्रति क्विंटल

मेड़ता सिटी - कृषि उपज मंडी में अनाज के भाव.

मूंग-  न्यूनतम 6000 अधिकतम 7910 प्रति क्विंटल

ग्वार-  न्यूनतम 5400 अधिकतम 5650 प्रति क्विंटल

चना-  न्यूनतम 4650 अधिकतम 4800 प्रति क्विंटल

जीरा-  न्यूनतम 25100 अधिकतम 32301 प्रति क्विंटल

सौंफ-  न्यूनतम 12000 अधिकतम 13500 प्रति क्विंटल

तारामीरा - न्यूनतम 5000 अधिकतम 5100 प्रति क्विंटल
रायड़ा-  न्यूनतम 5500 अधिकतम 5900 प्रति क्विंटल

सुआ-  न्युनतम 7500 अधिकतम 8300 प्रति क्विंटल
कपास-  न्यूनतम 8600 अधिकतम 9500 प्रति क्विंटल

इसबगोल-  न्यूनतम 14000 अधिकतम 15700 प्रति क्विंटल

असालिया- न्यूनतम 6500 अधिकतम 7500 प्रति क्विंटल

मूंगफली- न्यूनतम 5500 अधिकतम 6200 प्रति क्विंटल

छवला- न्यूनतम 6700 अधिकतम 6700 प्रति क्विंटल

Reporter: Damodar Inaniya

खबरें और भी हैं...

राजस्थान बजट में नए जिलों की घोषणा का इंतजार, 40 जिलों के प्रस्ताव लेकिन इन 6 पर लग सकती है मुहर

अशोक गहलोत खोलेंगे पिटारा, 2 लाख 65 करोड़ का बजट, दुनिया के 40 देशों से बड़ा होगा राजस्थान का बजट

Trending news