Nagaur Merta Mandi Bhav Today : जीरे के भाव में सीजन का सबसे बड़ा उछाल,जानें ताजा रेट
Advertisement

Nagaur Merta Mandi Bhav Today : जीरे के भाव में सीजन का सबसे बड़ा उछाल,जानें ताजा रेट

Nagaur Merta Mandi Bhav Today : नागौर जिले की मेड़ता सिटी कृषि उपज मंडी और नागौर कृषि उपज मंडी में इस सीजन में मंगलवार को भी भावों के लिहाज से आज तक के सभी रिकॉर्ड तोड दिए हैं. बुधवार को मेड़ता सिटी कृषि उपज मंडी में जीरे के भाव 27500 और नागौर कृषि उपज में 26500 तक पहुंचे. 

Nagaur Merta Mandi Bhav Today :  जीरे के भाव में सीजन का सबसे बड़ा उछाल,जानें ताजा रेट

Nagaur Merta Mandi Bhav Today : पिछले दो दिनों में जीरे के भावों में 1500 रूपए तक की वृद्धि हुई है और इस सीजन में पहली बार जीरे के भाव 27500 तक पहुंचे. वहीं पिछले काफी समय से जीरे के भाव स्तर बने हुए थे, लेकिन दो दिनों से जीरे में तेजी आने के कारण मंडी में हलचल होने से धीरे धीरे आवक बढ़ने लगी.  ऐसे में किसानों का कहना है कि ग्वार और मूंग के भावों को लेकर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, क्योंकि कि आये दिन तेजी के साथ उतार चढ़ाव देखा जा रहा है. वहीं जीरे के भावों में तेजी आ रही है. 

Bizzare News : एक रात की ही क्यों होती किन्नर की शादी ?

अब आने वाले दिनों में मंडी में ग्वार की आवक अधिक होने की आशंका जताई जा रही है. वहीं आज नागौर कृषि उपज मंडी में जिंस के भावों की बात करें तो जीरा न्यूनतम 19 हजार और अधिकतम 26 हजार पांच सौ तक बिका है. वहीं मूंग की बात करें तो मूंग न्यूनतम 6 हजार और अधिकतम 7 हजार पांच सौ पचास तक बिका है. साथ ही ग्वार की बात करें तो ग्वार न्यूनतम 5000 और अधिकतम 5500 तक बिका है.  

Horoscope 15 December : मेष के लिए बुरी संगति बनेगी परेशानी, मिथुन को बॉस का मिलेगा प्यार

वहीं बुधवार को मेड़ता सिटी कृषि उपज मंडी के भावों को देखें तो आज मेड़ता कृषि उपज मंडी में जीरा न्यूनतम 20000 और अधिकतम 27500 तक बिका. वहीं मूंग की बात करें तो मूंग न्यूनतम 5800 और अधिकतम 7400 तक बिका है. वहीं ग्वार की बात करें तो मेड़ता सिटी कृषि उपज मंडी में आज ग्वार न्यूनतम 5300 और अधिकतम 5642 तक बिका है. वहीं आपको बता दें कि इन दिनों ग्वार के भावों तेजी के साथ उतार चढाव देखने को मिले रहे हैं.

नागौर कृषि उपज मंडी में अनाज के भाव 

मूंग न्यूनतम 6000 अधिकतम 7500
ग्वार न्यूनतम 5000 अधिकतम 5500
चना न्यूनतम 3800 अधिकतम 4300
जीरा न्यूनतम 19000 अधिकतम 26500
सौंफ न्यूनतम 10000 अधिकतम 13500
तारामीरा न्यूनतम 4500 अधिकतम 5000
रायड़ा न्यूनतम 5500 अधिकतम 6350
मोठ न्युनतम 5200 अधिकतम 5800
कपास न्यूनतम 7900 अधिकतम 9400
इसबगोल न्यूनतम 11000 अधिकतम 15500
तिल न्यूनतम 10000 अधिकतम 13700
मेथी न्यूनतम 4500 और अधिकतम 5350
ज्वार न्यूनतम 3000 और अधिकतम 4050

मेड़ता सिटी कृषि उपज मंडी में अनाज के भाव 
मूंग न्यूनतम 5800 अधिकतम 7400
ग्वार न्यूनतम 5300 अधिकतम 5642
चना न्यूनतम 4530 अधिकतम 4700
जीरा न्यूनतम 20000 अधिकतम 27500
सौंफ न्यूनतम 13500 अधिकतम 14050
तारामीरा न्यूनतम 4700 अधिकतम 4800
रायड़ा न्यूनतम 5817 अधिकतम 6364
सुआ न्युनतम 8500 अधिकतम 9300
कपास न्यूनतम 8000 अधिकतम 9350
इसबगोल न्यूनतम 15000 अधिकतम 15500
असालिया न्यूनतम 8000 अधिकतम 8000
मूंगफली न्यूनतम 4900 अधिकतम 5500

रिपोर्टर - दामोदर ईनाणिया

 

 

Trending news