वसुंधरा राजे ने शीतल संत मुरारी बापू की रामकथा में लिया भाग, भाजपा कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1426974

वसुंधरा राजे ने शीतल संत मुरारी बापू की रामकथा में लिया भाग, भाजपा कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे दो दिवसीय राजसमंद जिले के दौरे पर हैं. पूर्व सीएम राजे के साथ पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी और जयपुर निवासी नीरज राणावत सहित कई भाजपा नेता साथ में मौजूद हैं.

वसुंधरा राजे ने शीतल संत मुरारी बापू की रामकथा में लिया भाग, भाजपा कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

Nathdwara : राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे दो दिवसीय राजसमंद जिले के दौरे पर हैं. पूर्व सीएम राजे के साथ पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी और जयपुर निवासी नीरज राणावत सहित कई भाजपा नेता साथ में मौजूद हैं. बता दें कि वसुंधरा राजे सबसे पहले नाथद्वारा पहुंचीं जहां पर उन्होंने शीतल संत मुरारी बापू की रामकथा में शिरकत की. रामकथा में शिरकत से पहले राजे का हेलीपेड पर राजसमंद भाजपा विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी, नीरज राणावत, योगेंद्र सिंह चौहान, लक्ष्मण सिंह झाला, धर्म नारायण जोशी सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया.

इसके बाद पूर्व सीएम राजे संत मुरारी बापू की रामकथा में पहुंचीं और इसके बाद वह यहां से सीधे नाथद्वारा रोड पर स्थित होटल रेडिएशन में पहुंचीं जहां पर राजे ने भाजपा कार्यकर्ताओं से एक एक कर संवाद किया तो वहीं उनके साथ फोटो भी खींचवाई. वसुंधरा राजे के राजसमंद जिले में दौरे के पहले दिन भाजपा खेमे में गुटबाजी भी नजर आई. इस दौरान राजसमंद जिलाध्यक्ष व नगर अध्यक्ष और सभी मंडल अध्यक्ष होटल में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान राजे के आसपास तक नजर नहीं आए. ऐसे में सियासी गलियारों में चर्चा का बाजार गर्मा गया है.

वसुंधरा राजे के राजसमंद जिले के दौरे के दौरान नाथद्वारा से दो बार भाजपा के विधायक रहे स्व. कल्याण सिंह के पुत्र योगेंद्र सिंह चौहान ने अपना दमखम दिखाया और राजे के स्वागत के लिए पूरे नाथद्वारा में स्वागत द्वार लगवा डाले. ऐसे में वसुंधरा राजे ने होटल रेडिएशन में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान सभी के सामने काफी देर तक योगेंद्र सिंह चौहान से मुलाकात की और इसके बाद योगेंद्र सिंह चौहान के कार्यकर्ताओ ंने वसुंधरा राजे का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया.

बता दें कि डॉ. सीपी जोशी को एक वोट से हराने वाले भाजपा के दिग्गज नेता स्व. कल्याण सिंह चौहान के पुत्र योगेंद्र सिंह चौहान ने जी मीडिया से वार्ता के दौरान बताया कि पूर्व सीएम राजे ने यहां पर आए विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनके बारे में विस्तार से जाना. इस दौरान राजे ने कार्यकर्ताओं का सम्मान किया तो वहीं हमारे द्वारा भी वसुंधरा राजे का भव्य स्वागत किया गया है.

ये भी पढ़े..

बस 10 दिन का इंतजार फिर पश्चिमी राजस्थान के किसानों के मोबाइल पर जा आएगी पानी की जानकारी

श्याम बाबा को हैप्पी बर्थडे बोलने पहुंचे लाखों भक्त, 56 भोग और 151 किलो केक का लगा भोग

Trending news