Gehlot सरकार के खिलाफ जन आक्रोश रैली, सैकड़ों की संख्या में BJP नेता मौजूद
Advertisement

Gehlot सरकार के खिलाफ जन आक्रोश रैली, सैकड़ों की संख्या में BJP नेता मौजूद

यह रैली भाजपा (BJP) कार्यालय से होते हुए शहर के विभिन्न मार्ग पर निकली, जहां पर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. 

भारतीय जनता पार्टी की ओर से जन आक्रोश रैली का आयोजन.

Banswara: प्रदेश की कांग्रेस सरकार (Congress Government) के खिलाफ आज भारतीय जनता पार्टी की ओर से जन आक्रोश रैली का आयोजन बांसवाड़ा (Banswara news) शहर में किया गया. इस जन आक्रोश रैली में बांसवाड़ा डूंगरपुर सांसद कनकमल कटारा, गढ़ी विधायक कैलाश मीणा, घाटोल विधायक हरेंद्र मीणा, जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह राव, बीजेपी नेता राजेश कटारा, पूर्व मंत्री भवानी जोशी सहित भाजपा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद हैं. 

यह रैली भाजपा (BJP) कार्यालय से होते हुए शहर के विभिन्न मार्ग पर निकली, जहां पर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस रैली का आयोजन प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बढ़ते अपराध, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, SC-ST वर्ग पर हो रहे अत्याचार सहित प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जन आक्रोश रैली निकाली गई. 

यह भी पढ़ेंः Tonk: BJP प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का निवाई में हुआ जोरदार स्वागत

वहीं, रैली यहां से सीधे कलेक्ट्री चौराहे पर पहुंचेगी, जहां पर एक सभा होगी. इस सभा को नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया (Gulabchand Kataria) संबोधित करेंगे और भाजपा के जो अन्य नेता है, वह भी संबोधित करेंगे. इसके बाद यह अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कल जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे. 

 

 

Trending news