Vijay Deverakond Rashmika Mandanna Wedding: साउथ इंडियन सिनेमा के चर्चित कलाकार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के समारोह आज मंगलवार से शुरू हो रहे हैं. इस चर्चित जोड़ी ने अपने जीवन के इस खास अवसर के लिए राजस्थान के उदयपुर शहर को चुना है. शाही अंदाज और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए मशहूर उदयपुर एक बार फिर से हाई-प्रोफाइल वेडिंग का गवाह बनने जा रहा है. इस जोड़ी के होटल ‘मोमेंट्स एकाया’ को चुनने के पीछे की वजह बताते हैं.
लेकसिटी उदयपुर एक और रॉयल वेडिंग की गवाह बनेगी. साउथ सुपरस्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी ITC मोमेंटोज होटल में 24 से 26 फरवरी तक होगी, 230 खास मेहमान शामिल होंगे.
Udaipur News: राजस्थान के उदयपुर शहर के पास कलड़वास गांव का एक परिवार रहस्यमई बीमारी के साये में जी रहा है. इस बीमारी से परिवार के मुखिया की मौत हो गई है और बाकी सदस्य इससे ग्रसित हैं.
उदयपुर देश में OBC/SC/ST के मेडिकल छात्रों के लिए स्नातकोत्तर की पढ़ाई में एडमीशन को सुगम बनाने के लिए नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिशनेशन (NBE) ने कट ऑफ को रिवाइज्ड कर जीरो परसेंटाइल (माइनस 40) कर दिया, लेकिन राजस्थान नीट-पीजी मेडिकल काउंसलिंग बोर्ड का 18 फरवरी 2026 को जारी एक आदेश ने प्रदेश में अजीब स्थिति बना दी है.
30 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उदयपुर सेंट्रल जेल से रिहा हो गए. जेल से बाहर आते ही उन्होंने शिव मंदिर में दर्शन किए और मेवाड़ की धरती को न्याय की प्रतीक बताया.
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को उदयपुर के ITC ममेंटोस में प्राइवेट शादी करेंगे. परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे. 3-4 मार्च हैदराबाद में रिसेप्शन होगा, जिसमें बॉलीवुड और साउथ स्टार्स मौजूद रहेंगे.
Udaipur News: भाजपा नेत्री और वकील अश्लील वीडियो वायरल के मामले के सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति में हड़कंप मच गया है. वहीं, इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी भाजपा को घेरने में जुट गई है.
Rajsamand pregnant woman murder: राजस्थान के राजसमंद जिले के भीम थाना क्षेत्र (कुशलपुरा पंचायत) में एक 9 महीने की गर्भवती महिला और उसके 2 साल के मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई. 11 फरवरी से दोनों लापता थे. पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी ने महिला का शव पत्थर बांधकर तालाब में फेंक दिया, जिसे एसडीआरएफ ने बाहर निकाला. बच्चे का शव समुरिया जंगल में फेंके जाने की आशंका है, जहां तलाशी जारी है.
Vikram Bhatt News: बॉलीवुड फिल्म मेकर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेताम्बरी भट्ट को सुप्रीम कोर्ट ने 30 करोड़ रुपये के कथित धोखाधड़ी मामले में अंतरिम जमानत दे दी है.
Udaipur Accident: उदयपुर में तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क पार कर रही एक महिला पर्यटक को कुचल दिया. हादसे में महिला पर्यटक की मौके पर ही मौत हो गई.
Rajasthan Love Marriage Controversy: उदयपुर में माल की टुस गांव के एक व्यक्ति ने शादी के बाद पुनः प्रेम विवाह करने वाली अपनी बेटी से नाता तोड़ते हुए उसकी शोक पत्रिका छपवा दी.
Udaipur News: उदयपुर के सवीना थाना क्षेत्र में गुरुवार अल सुबह हुई एक सनसनीखेज वारदात और उसके बाद सामने आई सिस्टम की गंभीर लापरवाही ने पूरे इलाके में आक्रोश फैला दिया है. अज्ञात बदमाशों द्वारा चाकू से हमला किए जाने के बाद एक मजदूर की जान बच सकती थी, लेकिन समय पर इलाज नहीं मिलने से उसकी मौत हो गई. अब इस मामले को लेकर परिजन और समाजजन प्रशासन, पुलिस और चिकित्सा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं.
Salumbar News: उदयपुर जिले में सलूंबर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां जिले का एक महत्वपूर्ण विभाग लापता सा नजर आ रहा है.
उदयपुर के झाड़ोल में जनजाति प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी कलाकारों के साथ लोकनृत्य करते नजर आए. कार्यक्रम में 750 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया और लाइब्रेरी व कोचिंग सेंटर के लिए 1 करोड़ रुपये की घोषणा की गई.
उदयपुर के अंबामाता थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे नाश्ते के ठेले को टक्कर मार दी. हादसे में 2 व्यक्ति की मौत हो गई. कार चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस जांच में जुटी है.
Rajasthan Crime News: उदयपुर जिले के सलूंबर शहर में नागदा जैन मंदिर परिसर में एक बेहद निंदनीय घटना सामने आई है. देर शाम कुछ युवकों ने मंदिर क्षेत्र में घुसकर एक गाय पर जलती हुई तीलियां डाल दीं. यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.