अगर आप भूस्खलन की चपेट में आ गए तो इन 6 तरीकों से बचा सकते हैं जान
Advertisement
trendingNow11787569

अगर आप भूस्खलन की चपेट में आ गए तो इन 6 तरीकों से बचा सकते हैं जान

Landslide News: लैंडस्लाइन की घटना को नियंत्रित तो किया जा सकता है लेकिन यदि आप भूस्खलन की चपेट में आ गए हों तो कुछ खास तरीकों को अपना कर नुकसान से बच सकते हैं.

अगर आप भूस्खलन की चपेट में आ गए तो इन 6 तरीकों से बचा सकते हैं जान

Landslide: प्राकृतिक आपदाओं पर इंसान का वश नहीं है लेकिन उससे होने वाले नुकसान को रोका जा सकता है. बारिश के महीनों में पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन(Landslide)के मामले सामने आते रहते हैं.अगर आप हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर या पश्चिमी घाट या पूर्वी घाट में रहते हो तो इस तरह की समस्या से दो चार हो सकते हैं. महाराष्ट्र के रायगढ़ इलाके में एक पूरा गांव ही लैंडस्लाइट की चपेट में आ गया. लैंडस्लाइड में जो लोग दबे हुए हैं उन्हें निकालने की पूरी कोशिश जारी है. यहां हम बताएंगे कि अगर इस तरह के हादसे में आप फंस गए हों या लैंडस्लाइड का संभावित खतरा हो तो आप खुद को कैसे बचा सकते हैं। सबसे पहले लैंडस्लाइड के बारे में समझना जरूरी है.

क्या होता है लैंडस्लाइड
भूस्खलन को एक ढलान से नीचे पृथ्वी, चट्टान या मलबे के द्रव्यमान की गति के रूप में परिभाषित किया गया है। वे एक प्रकार से सामूहिक बर्बादी हैं जो गुरुत्वाकर्षण के प्रत्यक्ष प्रभाव के तहत मिट्टी या चट्टान तेजी से पहाड़ी की तलहटी में आने लगती है। इसके अलावा  सतह के नीचे पृथ्वी की परतों में हलचल के कारण भूस्खलन होता है। इसके साथ ही चार सामान्य वजह हैं जो भूस्खलन की घटना के लिए जिम्मेदार होते हैं। वजन, कोण, ज्यामिति और बाहरी बल की ताकत। ये सभी कारक मिट्टी की आंतरिक ताकत पर दबाव डाल सकते हैं, जिससे स्थिरता विफल हो सकती है और भूस्खलन हो सकता है। इसके साथ ही मानवीय हस्तक्षेप की वजह से जैसे पहाड़ों के कमजोर ढलानों पर निर्माण की प्रक्रिया, खेती के लिए कमजोर पहाड़ों पर खेत बनाना प्रमुख है.

लैंडस्लाइड से बचने के उपाय

जल निकासी में सुधार
ढलान के कोण को कम करना
ढलान के शीर्ष को उतारने के लिए खुदाई
ढलान के निचले हिस्से को सहारा देने के लिए एक सुरक्षात्मक  दीवार का निर्माण करना।
पहाड़ों पर अनियंत्रित विकास पर नियंत्रण
लैंडस्लाइड में दब जाते हैं तो किसी मजबूत बेंच के नीचे छिपें

Trending news