Advertisement
trendingNow1577518

राजस्थान: नशे की गोली खिला कर युवक ने महिला से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

युवती ने आसिफ के साथ एक महिला का नाम भी पूरे षडयंत्र में बताया है. उसी महिला ने पीड़िता को धमकाया और गांव के स्टेंड पर आकर पीड़िता से कई बार रुपए भी लिए. 

युवती ने आसिफ के साथ एक महिला का नाम भी पूरे षडयंत्र में बताया है.
युवती ने आसिफ के साथ एक महिला का नाम भी पूरे षडयंत्र में बताया है.

सीकर: राजस्थान के सीकर के उद्योग नगर थाने में एक युवती ने एक युवक के खिलाफ गलत धर्म बता कर फर्स्ट ईयर में पढ़ने वाली एक युवती को जबरदस्ती होटल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पीड़ित युवती का आरोप है कि खिरोड़, झुंझुनू के रहने वाले सुरेश उर्फ आसिफ ने होटल में ले जाकर नशे की गोलियां खिला कर अपने दोस्तों के साथ कई बार दुष्कर्म किया. 

वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल कर जान से मारने की धमकी भी दी. उसे इस मामले की जानकारी तब लगी जब उसने वीडियो क्लिप फोटो दिखाकर उसे डराना धमकाना शुरू कर दिया. युवती से दुष्कर्म के लिए उद्योग नगर थाना अधिकारी वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सीकर में बीकॉम फर्स्ट ईयर में पढ़ाई करने वाली है युवती. बस में आती जाती थी इसी दौरान उसकी मुलाकात हुई उससे बात शुरु हुई उसने अपना नाम सुरेश बताया था. 

बाद में जबरदस्ती होटल में ले गया और दोस्तों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. इस आधार पर उसे ब्लैकमेल करता रहा और उससे 25000 रुपये ले लिए. उद्योग नगर थाना अधिकारी विरेंद्र शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर आसिफ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है. 

Add Zee News as a Preferred Source

युवती ने आसिफ के साथ एक महिला का नाम भी पूरे षडयंत्र में बताया है. उसी महिला ने पीड़िता को धमकाया और गांव के स्टेंड पर आकर उसे कई बार रुपए भी लिए. युवक सुरेश उर्फ आसिफ भी बस में गांव से आता-जाता था. युवती ने बताया कि सुरेश ने एक दिन उसके मोबाइल पर फोन किया. युवक ने दोस्ती के लिए कहा. युवती का आरोप है कि उसने इंकार कर दिया. कुछ दिनों बाद उसने सीकर में एक पेट्रोल पंप के पास बुलाया और सफेद रंग की बोलेरो खड़ी थी. उसमें एक महिला और अन्य व्यक्ति बैठे थे. 

युवती का आरोप है कि उसने इस गाड़ी में जबरदस्ती बैठाकर बाईपास के पास एक होटल में ले गए. यहां पर नशे की गोलियां देकर सुरेश और उसके दोस्तों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. उसका वीडियो बनाया इसके बाद सुरेश ने उसे मोबाइल में वीडियो फोटो दिखाकर धमकियां दी और उसे रुपए और बार-बार ब्लैकमेल कर उससे दुष्कर्म करता रहा. फिलहाल पुलिस ने पीड़िता के बयानों और आरोप के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news