चिलचिलाती गर्मी से झुलस रहा है देश, आंध्र के ओंगोल में तापमान 45 के पार
Advertisement
trendingNow1325153

चिलचिलाती गर्मी से झुलस रहा है देश, आंध्र के ओंगोल में तापमान 45 के पार

देश के विभिन्न हिस्सों में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है. आंध्र प्रदेश के ओंगोल में 45.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश हुई. देश की राजधानी दिल्ली में रविवार  का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रहा.वहीं, यहां का न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक था.

देश के विभिन्न हिस्सों में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है.  (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: देश के विभिन्न हिस्सों में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है. आंध्र प्रदेश के ओंगोल में 45.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश हुई. देश की राजधानी दिल्ली में रविवार  का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रहा.वहीं, यहां का न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक था.

ओडिशा के कई हिस्सों में काफी गर्मी

झुलसाने वाली गर्मी ज्यादातर ओडिशा के हिस्सों में पड़ रही है.मुख्य रूप से पश्चिमी क्षेत्र का बालांगिर और तीतलागढ़ राज्य का सबसे गर्म जगह रहा.यहां का अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस रहा.मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि राज्य के सात शहरों में तापमान 43 डिग्री और कम से कम 12 जगहों में 40 डिग्री को पार कर चुका है.राज्य में लू की स्थिति और भी बढ़ सकती है.

राजस्थान में गर्मी से हल्की राहत

वहीं राजस्थान में गर्मी से हल्की राहत मिली है क्योंकि यहां का अधिकतम तापमान कुछ डिग्री नीचे गिरा है.चुरू में सबसे ज्यादा 40.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया और इसके बाद कोटा का तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस रहा.हरियाणा के हिसार में 39.6 डिग्री सेल्सियस तापमान जबकि अंबाला में 38.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.

अमृतसर में तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

वहीं, पंजाब के अमृतसर में तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यहां शनिवार को भारी बारिश हुई थी.उत्तर प्रदेश में पश्चिमी हिस्सों में हल्की बारिश हुई.हिमाचल प्रदेश में भी तापमान में मामूली रूप से बढ़ोतरी हुई और कुछ हिस्सों में बारिश हुई.भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम, पुडुचेरी, मेघालय और त्रिपुरा के पृथक जगहों में बिजली गरजने के साथ आंधी आया.

Trending news