मॉनसून को लेकर उधम सिंह नगर में बनाई गईं 6 बाढ़ कंट्रोल चौकियां
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand538710

मॉनसून को लेकर उधम सिंह नगर में बनाई गईं 6 बाढ़ कंट्रोल चौकियां

बाढ़ नियंत्रण चौकियों में आपदा राहत कार्यों के लिए सरकारी खाद्य विभाग की दुकानों से खाद्यान्न, केरोसिन और खाने के पैकेट रखने के उपजिलाधिकारी ने आदेश दिए.

बाढ़ नियंत्रण चौकियां बनाई गईं. फाइल फोटो

उधम सिंह नगर : आने वाले मॉनसून के लिए प्रशासन ने उधम सिंह नगर के खटीमा में 6 बाढ़ नियंत्रण चौकियों का निर्माण किया है. बाढ़ नियंत्रण चौकियों पर 24 घंटे कर्मचारी तैनात रहेंगे. बाढ़ नियंत्रण चौकियों में आपदा राहत कार्यों के लिए सरकारी खाद्य विभाग की दुकानों से खाद्यान्न, केरोसिन और खाने के पैकेट रखने के उपजिलाधिकारी ने आदेश दिए. 

उधम सिंह नगर जनपद की खटीमा तहसील बाढ़ की दृष्टि से अति संवेदनशील क्षेत्र है. आने वाले मानसून सत्र को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने खटीमा तहसील में छह बार 6 बाढ़ राहत चौकियों का गठन किया है. इन बाढ़ राहत चौकियों पर 24 घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी. 15 जून से यहां बाढ़ चौकियां अपने अस्तित्व में आ जाएंगी. 

देखें LIVE TV

खटीमा तहसील क्षेत्र के प्राथमिक पाठशाला सिसैया, प्राथमिक विद्यालय मझोला, सुनपहर, गांगी, जंगल जोगी ठेर में बाढ़ चौकियों के साथ खटीमा तहसील में बाढ़ नियंत्रण कक्ष बनाया गया है. प्रत्येक बार चौकी में टीम प्रभारी सहित नौ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है. इसमें राजस्व विभाग, ग्राम विकास विभाग, वन विभाग, पशुधन प्रसार अधिकारी, आंगनबाड़ी, पुलिस, मंडी, नागरिक चिकित्सालय के साथ ही बाल विकास परियोजना के अधिकारी होंगे.

जहां-जहां बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं वहां पर नानक सागर बांध के ओवरफ्लो होने से, प्रवीण नदी के ऊफनाने से, देवहा नदी, कामन नदी व  जगबूढ़ा नदी हर साल बरसात के समय नुकसान करती है. वहीं एसडीएम खटीमा में इन बाढ़ राहत चौकियों में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा सरकारी सस्ते गल्ले की 9 दुकानों से खाद्यान्न केरोसीन और खाने के पैकेट रखने के भी आदेश दिए गए हैं.

Trending news