उज्जैन जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते शिप्रा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है. बढ़े हुए जलस्तर के कारण रामघाट और आसपास के घाटों पर स्थित कई छोटे मंदिर, देवस्थल और पूजा-अर्चना के स्थान जलमग्न हो गए हैं.
तेलंगाना में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं हैदराबाद में यह बारिश कई जगह आफत बन गई. मूसलाधार बारिश से कई हिस्सों में पानी भर गया, सड़कें डूब गईं और घंटों तक जाम लगा रहा. सबसे दर्दनाक घटना बांदलागुड़ा इलाके से सामने आई, जहां करंट लगने से दो युवकों की मौत हो गई.
Most Flood-affected countries: विश्व में शायद ही ऐसा कोई देश हो, जहां बाढ़ न आती हो. मानसून के मौसम में नदियां उफान पर होती हैं, जिधर मुड़ उधर से रास्ता बन जाता है. ऐसे में ये नदी कई बार आबादी की दिशा में मुंड जाती हैं, जो आम लोगों के लिए कयामत का दिन होता है.
स्पेन को काफी खतरनाक बाढ़ का सामना करना पड़ा, जिसकी वजह से सैकड़ों लोगों की मौत हो गई. अब बदइंतजामी को लेकर लोगों ने जबरदस्त विरोध किया है.
कर्नाटक और महाराष्ट्र के लिए केंद्र सरकार ने बाढ़ राहत का ऐलान किया है. इन राज्यों के पीड़ितों की मदद की जानकारी गृह मंत्री अमित शाह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है.
Flood News: स्पेन और चीन दोनों देशों से कई मार्मिक तस्वीरें आ रही हैं. कुदरत का प्रकोप सैलाब बनकर बरसा है. क्वार्टे डे हुएर्वा में गाड़ियां बह गई. हालात ऐसे हुए कि गाड़ियां बाढ़ में डूबने लगीं तो लोगों को गाड़ियों की छतों पर बैठकर जान बचानी पड़ी.
Jhajjar News: झज्जर जिले के रोहद गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इन दिनों बेहद बुरे हालात का सामना कर रहा है. सुबह की शिफ्ट में कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों को पढ़ाया जा रहा है, जबकि शाम की शिफ्ट में कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों की पढ़ाई हो रही है.
Pappu Yadav News: पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने हिमाचल प्रदेश, पंजाब और गुजरात की बाढ़ पीड़ित जनता के लिए अपने पांच महीने का वेतन देने का ऐलान किया है. उनके इस काम की काफी तारीफ हो रही है.
Kaithal News: एसडीएम ने बताया कि डीसी प्रीति और एसपी आस्था मोदी सहित प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर निरंतर नजर रखे हुए हैं. घग्गर का जलस्तर 24.6 फुट पर 53,695 क्यूसेक दर्ज किया गया है. प्रशासन की टीमें ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में जुटी हैं.
Faridabad News: फरीदाबाद के मोहना के उस पार यूपी का क्षेत्र पड़ता है और इनमें जेवर प्रमुख है. इस तरह से हरियाणा ही नहीं बल्कि यूपी से भी पूरी तरह से संपर्क टूट गया है. इस सड़क का मोहना पुल से आवागमन होता है और यह एक मुख्य सड़क है.
पंजाब में भारी बारिश और नदियों के उफान से भीषण बाढ़ आई है, जिससे गांव, फसलें और हजारों लोग प्रभावित हुए हैं. बचाव कार्य जारी हैं, और सबसे ज्यादा नुकसान किसानों व ग्रामीणों को हुआ है. इस त्रासदी में जहां पीड़ा है, वहीं मानवता और साहस की मिसालें भी देखने को मिल रही हैं. पंजाब... जिसे कभी नदियों की धरती कहा जाता था, अब दशकों की सबसे विनाशकारी बाढ़ से जूझ रहा है. मूसलधार बारिश और उफनती नदियों ने पूरे गांवों को डुबो दिया है, फसलें तबाह कर दी हैं, और हजारों लोगों को उनके घरों से बेघर कर दिया है.
Bahadurgarh News: छोटूराम नगर और विवेकानन्द नगर से सटकर मुंगेशपुर ड्रेन दिल्ली में जाती है. मुंगेशपुर ड्रेन में भारी मात्रा में बारिश का पानी आने से ड्रेन ओवरफ्लो होकर कई जगहों से टूट गया है. आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र के एक बड़े हिस्से को तो सेना के जवान जोड़कर चले गए, लेकिन अब भी ड्रेन के कई हिस्से ओवरफ्लो हैं, जिनके कारण छोटूराम नगर में पांच से 6 फीट तक पानी जमा हो गया है.
Kurukshetra News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस बार पहाड़ों और मैदानी इलाकों में ज्यादा बारिश होने की वजह से स्थिति खराब हो गई है. उन्होंने कहा कि सरकार पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रही है और हमारे सभी अधिकारी फील्ड में लगे हुए हैं. उन्होंने कहा कि सभी मंत्री और विधायक भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है.
Haryana Weather Update: बीते कुछ दिनों से पहाड़ों पर हो रही बारिश से नदियां अपने उफान पर है, जिससे मौदानी इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में हरियाणा में बारिश ने कहर मचा रखा. प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए. ऐसे में आने वाले दिनों में हरियाणा में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं.
Haryana News: अब भारी बारिश के कारण मुंगेशपूर ड्रेन का पानी कॉलोनी के अंदर तक आ गया है. रूवात में कोई मदद नहीं मिली. अब नगर परिषद ने कर्मचारी और ट्रैक्टर मुहैया करवाए हैं और मिट्टी सिंचाई विभाग ने दी है. अब मिट्टी के कट्टे भरकर पानी के बहाव को रोकने की कोशिशें की जा रही है.
Woman Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए. वीडियो में महिला तेज नहर के बगल खड़े होकर रील बना रही है. नहर के ऊपर डैम बना है जिसका तेज रफ्तार पानी लोगों को डरा रहा है. लेकिन रील का नशा लोगों में इस कदर है कि जान दांव पर लगा देते हैं. वीडियो देख लोगों का दिल भी धक-धक करने लगा. एक यूजर ने लिखा- बह जाएगी बहन.
Pakistani Reporter Flood Video: सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की ये रिपोर्टर छाई हुई हैं. इनका ये वीडियो देख पब्लिक इम्प्रेस हो रही है. दरअसल, हुआ ये की पाकिस्तानी रिपोर्टर बाढ़ में पाकिस्तान के हालात दिखा रही थी. जिसके बाद नाव हिली तो चिल्लाने लगी. रिपोर्टर का ऐसा अंदाज देख लोग फिदा हो गए. यूजर्स ने जमकर कमेंट्स किए. लिखा- बहुत क्यूट हैं. एक यूजर ने लिखा- सलामती की दुआ करो Guys. देखें वीडियो.
Gurugram Waterlogging: गुरुग्राम में बारिश के बाद जहां सड़कों पर जलभराव की एक बड़ी समस्या देखने को मिली थी. उसके बाद भी प्रशासन की लापरवाही सामने आ रही है. गुरुग्राम के राजीव चौक पर बने अंडरपास में अब भी पानी भरा हुआ है. अंडरपास में पानी भरा होने के कारण आसपास की झुग्गियों में रहने वाले बच्चों ने इसे स्वीमिंग पूल ही मान लिया, तस्वीरों से ऐसा प्रती हो रहा है. फिलहाल इस अंडरपास को बंद किया हुआ है, लेकिन बच्चे जिस तरह से इस अंडरपास में भरे पानी में नहा रहे हैं और मस्ती कर रहे हैं. उससे अभी तक किसी प्रशासन के अधिकारी की आंखें नहीं खुली है. देखें वीडियो
सुप्रीम कोर्ट ने के चीफ जस्टिस बीआर गवई और उनकी पीठ ने कहा कि इन राज्यों में आई बाढ़ को लेकर ऐसा लगता है कि मानों पेड़ों की अवैध कटाई हुई हो. कोर्ट ने बाढ़ के हालात को देखते हुए उत्तर भारत के कई राज्यों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.
Haryana Flood news: भारी बारिश ने हर तरफ तबाही मचा दी है. वही झज्जर जिले के छुड़ानी गांव में मातन लिंक ड्रेन का पंप हाउस बंद होने से किसानों की मेहनत बर्बाद हो गई. जिसपर किसानों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है.
Yamuna Flood : दिल्ली में कई इलाके यमुना के पानी में डूब चुके हैं. 10,000 के पास लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है. बाढ़ की स्थिती वीडियो में देखिए. कैसे एक पिता अपने बच्चे को टब में बिठाकर बाहर निकाल रहे हैं. देख हर कोई इमोशनल हो गया. कुल्लू-मनाली, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और अब दिल्ली भी काफी परेशानियों का सामना कर रही हैं. देखिए वीडियो.
Haryana News: हरियाणा सरकार ने पंजाब और जम्मू-कश्मीर में बाढ़ से उत्पन्न विकट स्थिति को देखते हुए मानवीय संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए सहयोग स्वरूप राहत राशि जारी की.