Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand486433

राम मंदिर की तर्ज पर बनना शुरू हुआ अयोध्‍या का रेलवे स्‍टेशन, यात्रियों को मिलेंगी खास सुविधाएं

रेलवे स्टेशन का उपरी भाग राम मंदिर की तर्ज पर होगा. साथ ही अयोध्या का मॉडर्न रेलवे सबसे आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा.

(फाइल फोटो)
(फाइल फोटो)

नई दिल्‍ली (मनमीत गुप्‍ता) : अयोध्या समेत देश के अन्‍य इलाकों के संत मांग कर रहे हैं कि राम जन्म भूमि में ही भगवान राम का भव्य मंदिर बनाया जाए. इसके लिए संत लगातार कोशिश कर रहे हैं. राम मंदिर निर्माण का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है. लेकिन अब अयोध्‍या के रेलवे स्‍टेशन को ही राम मंदिर की तर्ज पर फिर से बनाया जा रहा है. इसके लिए कार्य भी शुरू हो गया है.

100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत का रेलवे स्टेशन विश्‍व हिंदू परिषद (विहिप) के राम मंदिर मॉडल की तर्ज पर बनाया जा रहा है. इसकी विशेषता होगी कि अयोध्या पहुंचने वाला हर श्रद्धालु रेलवे स्टेशन पर उतरते ही राम मंदिर जैसा महसूस करने लगेगा. रेलवे स्टेशन का उपरी भाग राम मंदिर की तर्ज पर होगा. साथ ही अयोध्या का मॉडर्न रेलवे सबसे आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा.

fallback

Add Zee News as a Preferred Source

कहा जा रहा है कि यह देश का सबसे आधुनिक रेलवे स्टेशन होगा. इसमें लगभग एक लाख लोगों के रुकने की व्यवस्था होगी. यह रेलवे स्टेशन 21 महीनों में 2020 तक बनकर तैयार होने की उम्‍मीद है. राम मंदिर का काम तो नहीं शुरू हो पाया है. लेकिन अयोध्या का राम मंदिर मॉडल रेलवे स्टेशन का काम तेजी से चल रहा है.

वहीं अयोध्या मसले के पक्षकार इकबाल अंसारी और अयोध्या के संतों ने भी अयोध्या रेलवे स्टेशन को राम मंदिर मॉडल जैसा निर्माण की शुरुआत होने पर खुशी जाहिर की है. इकबाल अंसारी का कहना है कि अयोध्या रेलवे स्टेशन के निर्माण से अयोध्या का विकास होगा.

बता दें कि पिछले साल फरवरी में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा था कि अयोध्या के रेलवे स्टेशन पर राम मंदिर का मॉडल बनाया जाएगा. उन्होंने रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण कार्य का उद्घाटन करते हुए यह घोषणा की थी. रेल राज्य मंत्री व संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा ने बताया था कि रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण पर करीब 80 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

TAGS

Trending news