Ayodhya News: तीन अक्तूबर से बदल जाएगा रामलला के दर्शन और आरती का समय, जानें से पहले जानें नया शेड्यूल
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand2455755

Ayodhya News: तीन अक्तूबर से बदल जाएगा रामलला के दर्शन और आरती का समय, जानें से पहले जानें नया शेड्यूल

Ayodhya News: राम मंदिर में दर्शन और आरती के समय में बदलाव, शारदीय नवरात्र (3 अक्तूबर) से लागू. श्रद्धालुओं को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक रामलला के दर्शन की अनुमति.

Ayodhya News

Ayodhya Ram Mandir News : श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने शरद ऋतु के आगमन के साथ रामलला के दर्शन की नई समय सारिणी जारी की है. इस बदलाव के अनुसार, तीन अक्तूबर से श्रद्धालुओं को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक रामलला के दर्शन की अनुमति होगी.

राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्र ने बताया कि शारदीय नवरात्र की शुरुआत के साथ यह नई समय सारिणी लागू होगी. इसके अलावा, रामलला की आरती के समय में भी बदलाव किया गया है. इस बदलाव से श्रद्धालुओं को रामलला के दर्शन करने में सुविधा होगी. ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे नई समय सारिणी का पालन करें और रामलला के दर्शन के लिए निर्धारित समय में ही आएं. शारदीय नवरात्र के अवसर पर राम मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और अनुष्ठान किए जाएंगे. श्रद्धालुओं को इस दौरान विशेष सुविधाएं प्रदान की जाएंगी.

रामलला की मंगला आरती जो अब तक सुबह 4 बजे होती थी, वह अब 4:30 बजे होगी. साथ ही रामलला की श्रृंगार आरती सुबह 6 बजे के बजाय 6:30 बजे होगी. दर्शन अब तक सुबह 6:30 बजे शुरू होता था, वह अब सुबह 7 बजे शुरू होगा. 

इसी तरह दोपहर 12 बजे रामलला को भोग अर्पित किया जाएगा. दोपहर की आरती यानी भोग आरती दोपहर 12:15 बजे होगी. 12:30 से 1:30 बजे तक मंदिर का पट बंद रहेगा. मंदिर का पट दोपहर 1:30 बजे फिर खुलेगा. रामलला की संध्या आरती शाम 7 बजे ही होगी. इसके बाद श्रद्धालुओं को रात 9 बजे तक दर्शन प्राप्त होंगे. 9:30 बजे शयन आरती के बाद मंदिर बंद कर दिया जाएगा.

वर्तमान आरती का समयः-
मंगला आरती : सुबह 4.30 बजे
श्रृंगार आरती : सुबह 6.30 बजे 
भोग आरती : दोपहर 12 बजे 
संध्या आरती : शाम 07.30 बजे
रात्रि भोग आरती: रात 9 बजे
शयन आरती : रात 10 बजे

वर्तमान दर्शन का समयः-
सुबह 06 बजे से दोपहर 12 बजे तक
शाम 03 बजे से रात 10 बजे तक

नवरात्रीयों में दर्शन का समय:-
सुबह 7:00 बजे - दर्शन के लिए प्रवेश खुलेगा
रात 9:00 बजे - दर्शन समाप्त

उत्तर प्रदेश की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें UP News और पाएं Ayodhya Breaking News in Hindi  हर पल की जानकारी । उत्तर प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

यह भी पड़ें : नवरात्रि के 9 दिन मांस-मछली बिक्री पर रोक, यूपी के इस धार्मिक शहर में योगी सरकार ने लगाई पाबंदी
यह भी पड़ें : Ayodhya Ramleela 2024: यहां होती है देश की सबसे पुरानी रामलीला, सालभर होता था राम कथा का मंचन

Trending news