उत्तराखंड: प्रमोशन में आरक्षण के खिलाफ आंदोलन होगा तेज, CM त्रिवेंद्र बोले कोरोना का तो ख्याल करो
Advertisement

उत्तराखंड: प्रमोशन में आरक्षण के खिलाफ आंदोलन होगा तेज, CM त्रिवेंद्र बोले कोरोना का तो ख्याल करो

प्रमोशन में आरक्षण को लेकर उत्तराखंड के जनरल-obc कर्मचारी और SC-ST कर्मचारी सीधी मुठभेड़ के लिए कमर कस चुके हैं. जनरल-obc कर्मचारी प्रमोशन में आरक्षण की विरोधी है तो SC-STकर्मचारी समर्थक हैं. सबसे बड़ी परेशानी सरकार की है जिसके लिए बीच का रास्ता निकालना चुनौती है.  

उत्तराखंड: प्रमोशन में आरक्षण के खिलाफ आंदोलन होगा तेज, CM त्रिवेंद्र बोले कोरोना का तो ख्याल करो

कुलदीप नेगी / देहरादून: सरकारी नौकरियों में प्रमोशन में आरक्षण के खिलाफ आंदोलन कर रहे जनरल और obc वर्ग के कर्मचारियों ने अपने आंदोलन को और तेज करने का ऐलान किया है. हड़ताली कर्मचारियों के संगठन 'जनरल obc एंप्लाइज एसोसिएशन' ने ऐलान किया कि 12 मार्च से आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों को भी हड़ताल में शामिल किया जाएगा. बड़ी बात ये है कि इमरजेंसी सेवा के जनरल और obc कर्मचारियों ने भी हड़ताल में साथ देने का ऐलान किया है. 

कोरोना का ख्याल करें हड़ताली: CM त्रिवेंद्र
इमरजेंसी सेवाओं के साथ ही स्वास्थ्य, पेयजल और परिवहन जैसी सेवाओं से जुड़े जनरल और obc वर्ग के कर्मचारी भी कल से हड़ताल में शामिल हो जाएंगे. इस वजह से कई तरह की जन सेवओं की व्यवस्था चरमरा सकती है और आम लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. हड़ताली कर्मचारियों के इस ऐलान से सरकार परेशान है. मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कर्मचारियों को काम पर लौट आना चाहिए. उन्होंने कोरोना वायरस का हवाला देते हुए कहा कि देश और दुनिया में जहां महामारी का संकट है, वहां हड़तालियों को अपने प्रदेशवासियों की चिंता होनी चाहिए.

UP: भारतीय सेना ने मांगे थे रामपुर रियासत के दुर्लभ शस्त्र, जानें नवाब खानदान का जवाब

हड़ताली कर्मचारियों का मोर्चा

इससे पहले कर्मचारियों ने सुबह दस बजे देहरादून के परेड ग्राउंड पर धरना प्रदर्शन किया. अल्मोड़ा में हड़ताली कर्मचारियों ने रैली के जरिए सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। कर्मचारियों ने साफ किया है जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती है तब तक वो आंदोलन जारी रखेंगे। इस मांग को लेकर हड़ताली कर्मचारियों का संगठन 'जनरल obc एंप्लाइज एसोसिएशन' दो मार्च से हड़ताल पर है. सरकारी विभागों में आरक्षण लागू किए बिना प्रमोशन शुरू करने की मांग को लेकर ये हड़ताल हो रही है।
 
प्रमोशन में आरक्षण के समर्थन में SC-ST कर्मचारी 
प्रमोशन में आरक्षण को लेकर SC-ST कर्मचारी भी अब जनरल और obc कर्मचारियों की हडताल के खिलाफ खड़े हो गए हैं. SC-ST कर्मचारी संघ का दावा है कि अगर जनरल और obc कर्मचारी प्रमोशन में आरक्षण के खिलाफ हड़ताल करेंगे तो वो इसके समर्थन में हड़ताल करने तो तैयार हैं. उन्होंने देहरादून में मशाल जुलूस
 निकालने का ऐलान किया है.

WATCH LIVE TV

Trending news