Census drive begins in Uttarakhand: उत्तराखंड में जनगणना के दूसरे चरण के तहत हिम आच्छादित क्षेत्र में जनगणना का कार्य 1 सितंबर यानि आज से शुरू होने जा रहा है. जिस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर आबादी की गणना करेंगे.
Chamoli Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे के बाद सीएम धामी घटना स्थल पर पहुंचे. टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थलीय निरीक्षण किया.चमोली पहुंचकर टनल में चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया. सीएम धामी ने सभी अफसरों से पूरे मामले की जानकारी ली. सीएम धामी ने कहा कि टनल में फंसे मजदूरों को निकालना प्राथमिकता है. रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार किया जा रहा है. टनल में अभी भी 3 मजदूर फंसे हैं. जानकारी के मुताबिक 24 मजदूर टनल में फंसे थे. मुख्यमंत्री धामी घायलों से भी मुलाकात करेंगे. इस टनल हादसे में सात मजदूरों की मौत हो गई थी.
पुष्कर चौधरी: उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित पीपलकोटी की टीएचडीसी (THDC) जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया. घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया. अधिकारियों के अनुसार टनल में फंसे 22 मजदूरों में से 21 को बाहर निकाल लिया गया है. इनमें 14 मजदूर घायल हैं, जबकि 7 मजदूरों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. एक मजदूर की तलाश अब भी जारी है. सीएम धामी हर अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं.