Gorakhpur Nikay Chunav 2023: गोरखपुर मंडल के महराजगंज, देवरिया,कुशीनगर जिले में वोटिंग खत्म, देखें कहां कितने प्रतिशत हुआ मतदान
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand1680285

Gorakhpur Nikay Chunav 2023: गोरखपुर मंडल के महराजगंज, देवरिया,कुशीनगर जिले में वोटिंग खत्म, देखें कहां कितने प्रतिशत हुआ मतदान

Gorakhpur Nikay Chunav 2023:  गोरखपुर मंडल के चार जिलों (गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया और कुशीनगर) में वोटिंग खत्म हो गई है. जानिए जिले में शाम 5 बजे तक कितने प्रतिशत मतदान हुआ.

Gorakhpur Nikay Chunav 2023: गोरखपुर मंडल के महराजगंज, देवरिया,कुशीनगर जिले में वोटिंग खत्म, देखें कहां कितने प्रतिशत हुआ मतदान
Gorakhpur Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव के पहले चरण की वोटिंग संपन्न हो चुकी है. जिसमें 9 मंडलों के कुल 37 जिलों में मतदान किया गया. इसी के तहत गोरखपुर मंडल के चार जिलों (गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया और कुशीनगर) में वोटिंग हुई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अपना मत डाला. मतदान के दौरान सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए. देखें कहां कितने प्रतिशत मतदान हुआ. 
 
गोरखपुर में 5 बजे तक कुल मतदान 
गोरखपुर नगर पंचायत गोलाबाजार 53.49
गोरखपुर नगर पंचायत-घघसरा बाजार - 55.89
गोरखपुर नगर पंचायत-चौमुखा -  61.5
गोरखपुर नगर पंचायत-पिपराइच - 65.12
गोरखपुर नगर पंचायत-पीपीगंज - 55
गोरखपुर नगर पंचायत-बडहलगंज-  48.71
गोरखपुर नगर पंचायत-बांसगांव - 61.13
 
देवरिया में 5 बजे तक कुल मतदान
देवरिया नगर पालिका परिषद-गौरा बरहज - 56.93
देवरिया नगर पालिका परिषद -देवरिया -  46.25
नगर पंचायत-गौरी बाजार -59.1
नगर पंचायत-तरकुलबा - 60.01
नगर पंचायत-पथरदेबा - 55.1
नगर पंचायत-बैतालपुर -58.56
नगर पंचायत-बरियारपुर - 61.36
नगर पंचायत-भटनी - 62.67
नगर पंचायत-भलुअनी - 58.6
नगर पंचायत-भाटपार रानी - 56
नगर पंचायत-मझौलीराज - 57
नगर पंचायत-मदनपुर- 47.89
नगर पंचायत-रूद्रपुर- 59.49
नगर पंचायत-रामपुर कारखाना- 56.6
नगर पंचायत-लार -60
नगर पंचायत-सलेमपुर - 55.44 
 
महराजगंज में 5 बजे तक कुल वोटिंग 
नगर पालिका परिषद-नौतनवा - 60.37
नगर पालिका परिषद्-महराजगंज- 59.06
नगर पंचायत-आनंद नगर - 58.67
नगर पंचायत-घुघली - 71.85
नगर पंचायत-चौक -64.43
नगर पंचायत-निचलौल - 68.27
नगर पंचायत-पनियरा - 62.23
नगर पंचायत-परतावल - 60.56 0
नगर पंचायत-बृजमनगंज - 66.31 0
नगर पंचायत-सोनौली- 67.7

11 बजे तक कहां कितनी वोटिंग 
गोरखपुर की बात करें तो 11 बजे तक कुल 24.02 प्रतिशत मतदान हो चुका है. पिपराइच  में 24.8 प्रतिशत, उरूवा बाजार 23.5 प्रतिशत, 
गोला बाजार 21.7 प्रतिशत, बड़हलगंज में 22.55 प्रतिशत, बांसगांव में 29.3 प्रतिशत, मुंडेरा बाजार में 25.0 प्रतिशत, सहजनवां में 21.7 प्रतिशत, घघसरा बाजार में 27.65 प्रतिशत, पीपीगंज में 19.7 प्रतिशत चौमुखा कैंपियरगंज में 28.0 प्रतिशत, कस्बा संग्रामपुर उर्फ उनवल में 21.85 प्रतिशत मतदान हो चुका है. 

देवरिया में 11 बजे तक कुल मतदान
देवरिया में 11 बजे तक 23.4 प्रतिशत वोटर्स मतदान कर चुके हैं. जहां देवरिया में 19.75, गौरा बरहज में 21.57, सलेमपुर में 22.4,
मझौलीराज में 22.5, लार में 24.94, भलुअनी में 24.64, हेतिमपुर 23.8, बैतालपुर- 21.85, गौरीबाजार- 22.3, रुद्रपुर- 22.2, 
मदनपुर- 21.2, भटनी- 25.38, भाटपाररानी- 21.28, रामपुर कारखान- 22.65, पथरदेवा- 25.2, बरियारपुर- 26.7, तरकुलवा में 24 फीसदी मतदान हो चुका है. 
 
महराजगंज में सुबह 11 बजे तक कुल वोटिंग
महराजगंज में 11 बजे तक कुल 22.97 फीसदी वोटिंग हो चुकी है. जिसमें महराजगंज नगरपालिका में 23.35 प्रतिशत, नगर पालिका नौतनवां में 22.96, नगर पंचायत आनंदनगर में 20.31, नगर पंचायत घुघली में 25.38, नगर पंचायत निचलौल में 22.77, नगर पंचायत सोनौली में 26.38, नगर पंचायत पनियरा में 23.67, नगर पंचायत परतावल में 22.81, नगर पंचायत बृजमनगंज में 24.19 और नगर पंचायत चौक बाजार में सुबह 11 बजे तक 20.88 प्रतिशत मतदान हो चुका है. 

गोरखपुर मेयर के लिए इनके बीच मुकाबला 
गोरखपुर में मेयर के लिए कुल 14 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. इसके अलावा 80 वार्डों में पार्षदों का भी चुनाव होगा. 11 नगर पंचायत अध्यक्ष और 176 नगर पंचायत सदस्य के लिए भी आज वोटिंग होगी.  मेयर सीट इस बार अनारक्षित है. 2017 में सीट को ओबीसी के लिए आरक्षित किया गया था. बीजेपी का गोरखपुर नगर निगम में दबदाब रहा है. बीजेपी ने यहां से डॉ.मंगलेश श्रीवास्तव को टिकट दिया है जबकि सपा की ओर से काजल निषाद और बसपा के नवल किशोर नाथानी चुनावी मैदान में हैं. 

Trending news