UP की कानून-व्यवस्था और जगंल राज में ज्यादा फर्क नहीं रहा: कांग्रेस
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट आगरा में बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की हत्या को लेकर किया.
Trending Photos

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के आगरा में बार काउंसिल की अध्यक्ष की हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि राज्य की कानून-व्यवस्था और जगंल राज में ज्यादा अंतर नहीं रह गया है.
यूपी में अजय सिंह बिष्ट की सरकार के नाक के नीचे, दिन दहाड़े बार काउंसल की पहली महिला अध्यक्षा की गोली मार कर हत्या।
जंगलराज और भाजपा शासित यूपी की क़ानून व्यवस्था में अब ज़्यादा फ़र्क़ नहीं बचा! pic.twitter.com/eWBMICY7dT
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) June 13, 2019
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, 'उत्तर प्रदेश में अजय सिंह बिष्ट (योगी) की सरकार की नाक के नीचे, दिन दहाड़े बार काउंसिल की पहली महिला अध्यक्षा की गोली मार कर हत्या. जंगलराज और भाजपा शासित उप्र की क़ानून व्यवस्था में अब ज़्यादा फ़र्क़ नहीं बचा!
गौरतलब है कि आगरा में बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई. एक स्वागत समारोह में ही दिनदहाड़े अध्यक्ष को गोली मार दी गई.
More Stories