Allahabad high court: सावन मास में चिकन मटन शॉप बंद करने के खिलाफ दाखिल याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है. हाईकोर्ट ने कहा पब्लिक नहीं बल्कि पब्लिसिटी इंटरेस्ट के लिए याचिका दाखिल की गई है.
दक्षिण भारत में पंचांग के अंतर और कावड़ी अट्टम की अलग परंपरा के कारण उत्तर भारत जैसी सावन कांवड़ यात्रा नहीं निकाली जाती है.
UP News Today highlights Updates: उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी खबरों की जानकारी एक ही जगह पर मिलेगी,छोटे जिलों से लेकर बड़े शहरों तक की ताजा अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए ZEE UP-UK के साथ.
Meerut News: मेरठ की सगी बहनों ने हरिद्वार से 11 लीटर जलकर लेकर शहर पहुंचीं तो लोगों ने उनका उत्साह बढ़ाया. दोनों अपने मम्मी-पापा की लंबी उम्र के लिए कांवड़ उठाई.
'बोल कांवड़िया, बोल बम...' जयकारा जब गूंजा तो भक्तों का रोम-रोम रोमांचित हो उठा. भक्त ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूम उठे. लगातार बजते ढोल-नगाड़ों ने माहौल को और उत्साह से भर दिया. दरअसल, मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर का माहौल 10 अगस्त को पूरी तरह भक्तिमय रहा. यहां के रांझी में संस्कार कांवड़ यात्रा निकाली गई. इस कांवड़ यात्रा में प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए. उन्होंने फूलों की बारिश कर कांवड़ियों का जोरदार स्वागत किया. उन्होंने खुद कांवड़ उठाई, उत्साह से डमरू भी बजाया और दादा गुरु के साथ कांवड़ यात्रा में पैदल भी चले. इस दौरान कई जन-प्रतिनिधि भी उनके साथ थे.
मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में जब 'बोल कांवड़िया, बोल बम...' का जयकारा गूंजा तो भक्तों का रोम-रोम रोमांचित हो उठा. भक्त ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूम उठे. लगातार बजते ढोल-नगाड़ों ने माहौल को और उत्साह से भर दिया.
Second Monday of Sawan: आज सावन का दूसरा सोमवार है. सावन के दूसरे सोमवार पर यूपी समेत पूरे देश के शिवालयों में भक्तों का हुजूम उमड़ा हुआ है.अयोध्या, सीतापुर, प्रयागराज के मंदिरों में भीड़ उमड़ी हुई है.भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए शिवालयों में भक्तों का हुजूम उमड़ा हुआ है. मंदिरों में भोलेनाथ के जयकारे लग रहे हैं. 11 अगस्त को जल अर्पित किया जाएगा.शिवालयों के आस पास सुरक्षा के लिहाज से बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती है.
Sawan Shivratri 2025: कांवड़ यात्रा और सावन मास की शिवारात्रि 11 अगस्त को मनाई जाएगी. इस दिन कांवड़ियां और शिव भक्च शिवालयों में भगवान शंकर को जल अर्पित कर पूजा करेंगे. ऐसे में कांवड़ियों की आवाजाही में तेजी आने वाले है, जिसको देखते हुए नोएडा पुलिस अलर्ट मोड में है.
सोशल मीडिया पर पुनीत सुपरस्टार का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कथित तौर पर कांवड़ यात्रियों के बीच घिरे नजर आ रहे हैं. वीडियो में पीछे से एक शख्स उन्हें कान पकड़कर अपनी गलती मानने और माफी मांगने के लिए कहता सुनाई देता है. इसके बाद पुनीत माफी मांगते और कांवड़ यात्रियों की सेवा करने की बात कहते नजर आते हैं.
Gurugram Traffic Advisory: कांवड़ यात्रा को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था मजबूत की है. 9 से 11 अगस्त तक भारी वाहनों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है. पुलिस ने वाहन चालकों से ऑप्शनल रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की है.
Kanwar Yatra: भिवानी के गांव मंढोली खुर्द में शनिवार को रथ कांवड़ यात्रा पहुंची, जो चर्चा का विषय बनी हुई हैं. क्योंकि कांवड़ियों इस कांवड़ ये युवाओं को खास संदेश दे रहे हैं.
Namo Bharat Train: कांवड़ यात्रा के दौरान अक्सर प्रशासन की तरफ से रूट डायवर्ट कर दिया जाता है. ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी रोजाना सफर करने वाले लोगों को होती है. ऐसे में दिल्ली से मेरठ और मेरठ से दिल्ली तक आने-जाने वाले लोगों के लिए नमो भारत सबसे मुफीद साबित हो रही है.
Delhi Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली-नोएडा बॉर्डर के कालिंदी कुंज रास्ते पर ट्रैफिक का दबाव काफी ज्यादा बढ़ गया है. श्रद्धालुओं के लिए सड़क की एक लेन आरक्षित होने से नोएडा जाने वाले गाड़ी चालकों को केवल एक लेन से गुजरना पड़ रहा है.
UP News Today News highlights: उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी खबरों की जानकारी एक ही जगह पर मिलेगी, छोटे जिलों से लेकर बड़े शहरों तक की ताजा अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए ZEE UP-UK के साथ...
विश्लेषण की शुरुआत आज हम जिस खबर से कर रहे हैं उसका की वर्ड है पाखंड।
UP Kanwar Yatra 2026: यूपी सरकार कांवड़ यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी में है. 9 और 10 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सात जिलों में हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा होगी. सीएम योगी खुद कांवड़ियों की सेवा करेंगे. यहां जानिए पूरी डिटेल...
Begusarai News: बेगूसराय में साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के कुरहा के पास एक अज्ञात वाहन ने कांवरिए को ठोकर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, मृतक भगत यादव अपने एक दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से मुंगेर गंगा घाट जल लेने जा रहे थे. रास्ते में हादसे का शिकार हो गए. हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.
Sawan Somwar 2026: आज सावन का पहला सोमवार आज है. इस अवसर पर काशी के सभी मंदिरों में भक्तों की कतार लगी है.विश्वनाथ धाम में एक दिन पहले से कतार में खड़े शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर मंगल कामना की. इस दौरान मंदिर में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया. वाराणसी मंडल के मंडलायुक्त, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर और नायब तहसीलदार विशेष रूप से उपस्थित रहे काशी विश्वनाथ धाम 'हर हर महादेव' के जयघोष से गूंज रहा है. ड्रोन शॉट्स में श्रद्धालुओं की विशाल भीड़ दिखी.फूलों की बारिश के बीच पूरे धाम परिसर में 'हर हर महादेव' के जयकारे गूंज उठे.
Sawan Special: सावन का माह चल रहा है और शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है. आज हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताएंगे जहां पर सावन के महीने में शिवलिंग हर दिन रंग बदलता है. ऐसा कहा जाता है यहीं पर दुनिया की पहली कांवड़ चढ़ी थी.
सावन मास में कांवड़ियों की यात्रा को सुरक्षित, सुगम और बाधामुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने पुख्ता इंतजाम किए हैं. डीसी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ और एसपी भूपेंद्र सिंह ने कांवड़ मार्गों का संयुक्त निरीक्षण कर सड़क, बिजली और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं.
Kanwar Yatra 2026: बुलंदशहर के सिकंदराबाद में गुरुवार को दांतों से कार खींचकर गंगाजल ले जा रहे शिव भक्त आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. ये शिव भक्त अलीगढ़ के जट्टारी के पास छजूपर गांव के नरेंद्र जाट हैं, जो हरिद्वार से अपने गांव तक भगवान शिव की प्रतिमा वाली कार को दांतों से रस्सी के सहारे खींच रहे हैं. उन्होंने 10 जुलाई को हरिद्वार से यात्रा शुरू की थी और 10 अगस्त को गांव पहुंचकर 11 अगस्त (शिवरात्रि) को भोलेनाथ का गंगाजल से जलाभिषेक करेंगे. सिकंदराबाद से गुजरते समय लोगों की भीड़ जुट गई. कई लोगों ने वीडियो बनाकर उनकी भक्ति की सराहना की.
Sawan 2026: सावन के दूसरे दिन काशी विश्वनाथ में शिवभक्तों का सैलाब उमड़ा है. भोलेनाथ के दर्शन-पूजन के लिए लंबी-लंबी कतारें लगीं है. पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज रहा है. यहां आए श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना कर पूजा अर्चना कर रहे हैं.