Ayurveda Benefits: तांबे का पानी- रोगों को याद दिला देगा नानी, निरोगी रहने के लिए जरूर पढ़ें
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand1895682

Ayurveda Benefits: तांबे का पानी- रोगों को याद दिला देगा नानी, निरोगी रहने के लिए जरूर पढ़ें

According Ayurveda: आयुर्वेद में हमारे शरीर के लिए अलग अलग धातुओं के फायदे नुकसान बताए गए हैं. ताम्बे के बर्तन में रखा हुआ पानी पीने से बीमारियां आस पास नहीं फटकेंगी. 

 

According To Ayurveda (Photo Credit- Social Media)

According To Ayurveda: भारत में कई सदियों से तांबे के बर्तनों का प्रयोग होता रहा है. तांबे के बर्तन में बना खाना हो या फिर तांबे के बर्तन में रखा पानी, सभी के अनेक फायदे हैं. आज कल लोग तांबे की जगह कांच या स्टील के बर्तनों का उपयोग करने लगे हैं. आयुर्वेद के अनुसार, तांबे के बर्तन में रखे पानी को पीने से  शरीर के दोष वात, कफ और पित्त दूर हो जाते हैं. जब पानी को तांबे के बर्तन में रखा जाता है तो तांबा पानी में उतर आता है और उसके सारे अच्छे तत्व उस पानी में मिल जाते हैं. तांबे के बर्तन में पानी को कम से कम आठ घंटे के लिए रखा जाना चाहिए. ताम्बे के बर्तन में रखा गया पानी कभी भी बासी नहीं होता. यह पानी सेहत को बेहद फायदा पहुंचता है. यहां विस्तार से पढ़ें. 

पाचन क्रिया
आजकल की दिनचर्या और खान पान के कारण एसीडिटी और खाना पचाने में दिक्कत होना बहुत आम समस्याएं हैं. इसके अलावा कई लोग अल्सर, अपच और इंफेक्शन जैसी पेट की समस्याओं से जूझते हैं. ऐसे में तांबे के बर्तन में रखे पानी को पीने से इनसे छुटकारा मिल सकता है. आयुर्वेद के अनुसार, पेट के रोग मिटाने के लिए रात भर तांबे के बर्तन में रखे पानी को सुबह खाली पेट पीना चाहिए. 

ये खबर जरूर पढ़ें#virushka: विराट अनुष्का देने वाले हैं फिर खुशखबरी!फैंस कर रहे बेसब्री से इन्तजार 

हार्ट अटैक का खतरा होता है कम 
अमेरिकन कैंसर सोसायटी के अनुसार, ताम्बे के तत्त्व ब्लड प्रेशर और दिल की धड़कनों को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं. तो लोग लोग दिल के मरीज हैं या इस बीमारी के जोखिम को कम करना चाहते हैं तो उन्हें तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना चाहिए. 

वजन घटाने के लिए 
कई बार फाइबरयुक्त खाना खाने के बावजूद भी वजन कम नहीं हो पाता. ऐसे में रोज सुबह उठकर तांबे के बर्तन में रखे पानी को पियें. इस पानी से शरीर की चर्बी कम होती है. 

ये खबर जरूर पढ़ेंघर में चल रही परेशानियों की जड़ हो सकता है शीशा, यहां पढ़ें शीशे से जुड़े वास्तु नियम 

खराब बैक्टीरिया से बचाव
हमारे पर्यावरण में बहुत से ऐसे बैक्टीरिया होते हैं जो हमारे शरीर में घुसकर उसे कमजोर करते हैं  तांबे में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो बहुत प्रभावी रूप से बैक्टीरिया का सफाया कर देते हैं. ताम्बे का पानी पीने से पीलिया और हैजा जैसे रोग में भी राहत मिलती है.  

हमेशा रहें जवां
चेहरे पर आती झुर्रियों से छुटकारा दिलाने के लिए तांबा प्राकृतिक उपचार साबित हो सकता है. उच्च मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट होने की वजह से तांबा फ्री रेडिकल्स का सफाया करता है जो कि झुर्रियों का मुख्य कारण है. साथ ही तांबे की मदद से पुरानी कोशिकाओं की जगह नई कोशिकाएं ले लेती हैं.

डिस्क्लेमर: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. Zeeupuk इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

PM Modi: 'राम राम भाईयों' वाले अंकित के साथ पीएम मोदी ने की सफाई, वीडियो हुआ वायरल

Trending news