WPL 2023 Final Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच फाइनल मुकाबला, जानिए मैच से जुड़ी सभी डिटेल
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand1626092

WPL 2023 Final Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच फाइनल मुकाबला, जानिए मैच से जुड़ी सभी डिटेल

WPL 2023 Final Live Streaming: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की महिला टीमों (Delhi Capitals Women vs Mumbai Indians Women, Final) के बीच WPL 2023  का फाइनल मैच होगा.  जानिए  इसको  टीवी और मोबाइल पर कब और कहां देख पाएंगे. 

WPL 2023 Final Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच फाइनल मुकाबला, जानिए मैच से जुड़ी सभी डिटेल

WPL 2023 Final Live Streaming: 4 मार्च से शुरू हुआ विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2023) का सफर अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है. 26 मार्च 2023 को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. जहां दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की महिला टीमों (Delhi Capitals Women vs Mumbai Indians Women, Final) के बीच WPL 2023 की पहली ट्रॉफी  के लिए जंग होगी.  जानिए फाइनल मुकाबले से जुड़ी सभी डिटेल्स साथ ही इसको आप टीवी और मोबाइल पर कब और कहां देख ( DC W vs MI w Live Streaming) पाएंगे. 

रोमांचक होगा WPL 2022 फाइनल मुकाबला 
लीग के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीमों ने बेहतरीन खेल दिया है. जिसकी बदौलत दोनों ही टीमों ने फाइनल में जगह बनाई है. दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीम ने 8 मे से 6 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. दोनों टीमें अब तक दो बार लीग मुकाबलों में भिड़ चुकी हैं, जिसमें दोनों ने एक-एक मैच में जीत दर्ज की है.

WPL 2023 फाइनल मैच कब खेला जाएगा? (WPL 2023 Final Date) 
विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2023) का फाइनल मैच 26 मार्च 2023 रविवार को खेला जाएगा. 

WPL 2023 फाइनल मैच किन टीमों के बीच खेला जाएगा? (WPL 2023 Final Teams) 
विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2023) के पहले सीजन के फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीम आमने-सामने होंगी. 

WPL 2023 फाइनल मैच कहां खेला जाएगा? (WPL 2023 Final Venue) 
विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2023) का फाइनल मुकाबला मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेला जाएगा. 

WPL 2023 फाइनल मैच को टीवी पर कहां देख सकते हैं? (WPL 2023 Final Broadcast) 
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2023) के फाइनल मैच को आप स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. 

WPL 2023 फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं? (WPL 2023 Final Live Streaming) 
WPL 2023 फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग पर आप जियो सिनेमा एप और वेबसाइट पर देख सकते हैं. 

मुंबई इंडियंस टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नट साइवर-ब्रंट, हेले मैथ्यूज, अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, यस्तिका भाटिया, क्लो ट्रायॉन, हीथर ग्राहम, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, धारा गुर्जर, सायका इशाक, हमैरा काजी, सोनम यादव, नीलम बिष्ट, जिंतमणि कलिता, प्रियंका बाला.

दिल्ली कैपिटल्स टीम:
मेग लैनिंग (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, एलिस कैपसे, मरिज़ैन कप्प, तान्या भाटिया, जेस जोनासेन, तारा नॉरिस, लौरा हैरिस, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, शिखा पांडे, स्नेहा दीप्ति, पूनम यादव , मिन्नू मणि, तीता साधु, जसिया अख्तर, अपर्णा मंडल. 

Trending news