Firozabad Murder Case: फिरोजाबाद आरव हत्याकांड को लेकर कोर्ट में अंतिम बहस पूरी हो चुकी है. जिला जज डॉ. बब्बू सारंग की कोर्ट ने आज फैसले की तारीख तय की है. पुलिस व न्यायपालिका की मुस्तैदी के चलते, महज एक महीने 10 दिन के रिकॉर्ड समय में इस जघन्य हत्याकांड पर फैसला आने वाला है.
Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार डबल डेकर बस बेकाबू होकर आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई. इस हादसे से बस में सवार करीब 30 यात्री घायल हुए हैं. जिनमें दो की मौत हो गई है. अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में हो रहा है.
Firozabad News: फिरोजाबाद में पूर्व विधायक के बेटे ने कथित तौर पर पहले अपनी पत्नी को गोली मार दी. उसके बाद खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया. इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है.
Firozabad News: फिरोजाबाद में पर्यटन मंत्री के कार्यक्रम में बिजली गुल हो गई. जिसके चलते मोबाइल की रोशनी में भाषण पढ़ना पड़ा. बताया जा रहा है कि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह जसराना तहसील में 8.72 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने पहुंचे थे.
Firozabad News: फिरोजाबाद जिले में इन दिनों एक अंतरराष्ट्रीय विवाह की खूब चर्चा हो रही है. समंदर पार जर्मनी से आया दूल्हा गुस्ताफ भारतीय रंग में ऐसा रंगा कि हर कोई उसे देखता ही रह गया. भारतीय युवती खुशी के साथ उसने पूरे हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का वचन दिया.
Firozabad Murder Case: फिरोजाबाद में एक नशेड़ी पिता ने अपने ही 12 वर्षीय बेटे की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी और शव को संदूक में बंद कर फरार हो गया.
UP Govt. News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दो ग्राम पंचायतों के नाम बदल दिये हैं. फिरोजाबाद के शिकोहाबाद स्थित ग्राम उरमुरा किरार का नाम बदलकर हरिनगर और हरदोई जिले के विकासखंड भरावन की ग्राम पंचायत हाजीपुर का नाम सियारामपुर करने को मंजूरी दी है. सरकार का ये फैसला सांस्कृतिक पुनर्स्थापना की नीति के अंतर्गत माना जा रहा है.
Delhi News: दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव इलाके में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला कर उसकी सरकारी पिस्टल लूटकर दो बदमाश फरार हो गए थे. इस मामले में दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है.
Firozabad News: यूपी के फिरोजाबाद में पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी गोली लगने से घायल हुए. इनके पास से चोरी की 01 मोटर साइकिल बरामद हुई है.
Firozabad News: फिरोजाबाद में जीएसटी चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है.फर्जी कंपनी बनाकर करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
Firozabad News: यूपी के एक जिला जहां से बाबा नीम करोरी महाराज के मंदिर तक पहुंचने वाला संपर्क मार्ग जल्द ही श्रद्धालुओं के लिए और अधिक सुगम हो जाएगा. जिला प्रशासन ने इस सड़क को 5.5 मीटर चौड़ा करने का निर्णय लिया है. वर्तमान में मार्ग काफी संकरा होने से भक्तों को मंदिर पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इसी स्थिति को देखते हुए इसे विस्तार देने की तैयारी तेज कर दी गई है.
Firozabad News: यूपी में अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही जारी है. इसी क्रम में थाना मक्खनपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत शकील मास्टर की संपत्ति कुर्क की, जिसकी कीमत 69,66,228 रुपए है.
Firozabad News: फिरोजाबाद में मंगलवार एक जिम पर पथराव और फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ था. इसके बाद से पुलिस उन घटना करने वाले युवकों की तलाश में थी और आज देर रात उन्हें मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है.
Firozabad Industrial Corridor: फिरोजाबाद जिले में बन रहे प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे का स्वरूप अब तेजी से साकार होने लगा है. जिला प्रशासन द्वारा पुष्टि की गई है कि दिसंबर 2025 से भूमि आवंटन की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू कर दी जाएगी.
Firozabad Balaji Dham Food Licence: स्वच्छता और खान पान के मामले में उत्तर प्रदेश का एक और सिद्ध पीठ चर्चाओं में है. इस सिद्ध पीठ ने देश के चुनिंदा मंदिरों की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है. FSSAI की टीम ने मंदिर परिसर और आसपास के दुकानदारों को स्पेशल ट्रेनिंग दी है. यहां जानिए लिस्ट में कौन-कौन से मंदिर शामिल हैं?
Firozabad News: फिरोजाबाद जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जहां पर पत्नी ने अपने बच्चों के साथ मिलकर पति को सड़क पर पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी.
Firozabad News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक ऐसा प्राचीन मंदिर है, जहां भक्ति और चमत्कार का अद्भुत संगम देखने को मिलता है. जी हां यहां केवल श्रद्धालु ही नहीं, बल्कि मूर्ति भी पसीना छोड़ती है.
Firozabad News: फतेहपुर में मुस्लिम समाज की ओर से श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया. कथा स्थल पर सुंदर झांकी सजाई गई. पूरे गांव में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा.
Firozabad Video: फिरोजाबाद पुलिस ने दो करोड़ रुपये की लूट करने वाले मुख्य आरोपी को एनकाउंटर में मार गिराया है. पुलिस कस्टडी के दौरान आरोपी चकमा देकर फरार हो गया था. पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है. वहीं, ASP अनुज चौधरी बाल-बाल बच गए. एनकाउंटर के समय ASP के बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लग गई.
Firozabad News: रेनू यादव खुद कहती हैं कि उन पर मां काली की विशेष कृपा है. बीए की पढ़ाई के बाद इन्होंने नर्सिंग की ट्रेनिंग भी की, नौकरी के लिए उनका चयन भी हुआ, लेकिन उन्होंने लोगों की सेवा के इस रास्ते को चुना.
Firozabad Shocking Video: फिरोजबाद से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां सड़क पर बाइक से जाते एक शख्स पर हाईटेंशन तार गिर जाता है. हादसे का सीसीटवी वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई भौचक का रह जाएगा.
Premendra Kumar/Firozabad: जाको राखे साइयां मार सके ना कोई... यह कहावत फिरोजाबाद में उस वक्त चरितार्थ हो गई, जब एक व्यक्ति के ऊपर हाई टेंशन लाइन का तार गिरने के बाद भी वह आगरा के एक निजी अस्पताल में अपना इलाज करा रहा है. घटना का सीसीटीवी फुटेज ज़ी मीडिया के हाथ लगा है जिसे देखकर हर कोई हैरान है कि करंट लगने से धू-धूकर जलने के बाद भी वह शख्स जिंदा कैसे बच गया.