पूर्व PM मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर ममता बनर्जी ने​ दी बधाई, कही ये बात
Advertisement
trendingNow1754879

पूर्व PM मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर ममता बनर्जी ने​ दी बधाई, कही ये बात

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की. सिंह शनिवार को 88 वर्ष के हो गए. उन्होंने 2004 से 2014 के बीच यूपीए सरकार का नेतृत्व किया था.

फाइल फोटो

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamta Banerjee)  ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Former PM Manmohan Singh) को जन्मदिन की बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की.

सिंह शनिवार को 88 वर्ष के हो गए. उन्होंने 2004 से 2014 के बीच यूपीए सरकार का नेतृत्व किया था. मनमोहन सिंह ने 1991-96 के दौरान पी वी नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री के रूप में देश में आर्थिक सुधारों की शुरुआत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

बनर्जी ने ट्वीट किया, पूर्व प्रधानमंत्री और अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को उनके जन्मदिन पर बधाई. उनके अच्छे स्वास्थ्य की और देश की जनता के बीच उनके और अधिक योगदान की कामना है.”

इनपुट: भाषा

ये भी देखें-

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

TAGS

Trending news