भाजपा तूर दाल की बढ़ती कीमतों पर चुप क्यों है : दिग्विजय
Advertisement
trendingNow1273581

भाजपा तूर दाल की बढ़ती कीमतों पर चुप क्यों है : दिग्विजय

कांग्रेस ने तूर दाल की बढ़ती कीमतों को लेकर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोला और सवाल किया कि भाजपा अब चुप क्यों है जबकि पार्टी ने संप्रग के सत्ता में रहने पर इस मुद्दे को लेकर धरना दिया था।

भाजपा तूर दाल की बढ़ती कीमतों पर चुप क्यों है : दिग्विजय

हैदराबाद : कांग्रेस ने तूर दाल की बढ़ती कीमतों को लेकर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोला और सवाल किया कि भाजपा अब चुप क्यों है जबकि पार्टी ने संप्रग के सत्ता में रहने पर इस मुद्दे को लेकर धरना दिया था।

अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘तूर दाल के दाम अब 200 रुपए (प्रति किग्रा) से अधिक हो गए हैं। तूर दाल के दाम 70.80 रुपए (प्रति किलो पूर्ववर्ती संप्रग शासन में) पहुंचने पर नरेन्द्र मोदी जी एवं भाजपा ने पूरे देश में धरने दिए थे। आज समूची भाजपा चुप है।’ उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 5000 टन दाल आयात की घोषणा की गयी है जो मांग को देखते हुए बहुत कम है।

सिंह के अनुसार वित्त मंत्री अरुण जेटली यह कह रहे हैं कि बंदरगाहों पर बड़ा स्टाक पड़ा हुआ है। किन्तु उन्होंने यह आरोप लगाया कि वहां वास्तव में कुछ नहीं है। उन्होंने इसे ‘गुमराह’ करने वाला बयान बताया। प्रधानमंत्री को निशाना बनाते हुए उन्होंने कहा, ‘प्रत्येक छोटे मुद्दे पर वह ट्वीट करते हैं। (किन्तु) सहिष्णुता के मुद्दे, भाजपा-आरएसएस की कानून को अपने हाथ में लेने की गतिविधि पर वह चुप हैं। सुधीन्द्र कुलकर्णी के चेहरे को काले पेंट से रंगने के मुद्दे पर वह चुप हैं।’

दादरी की घटना तथा भाजपा नेताओं के विवादास्पद बयानों के परिप्रेक्ष्य में बोलते हुए कांग्रेस नेता दिग्विजय ने कहा, ‘मेरा आरोप हैं कि यह मोदी सरकार की विफलताओं को छिपाने एवं लोगों को गुमराह करने के लिए हो रहा है.ताकि इन मुद्दों को उठाकर लोगों का दिमाग अर्थव्यवस्था के मूल मुद्दे, रोजगार के मूल मुद्दे और काले धन के मूल मुद्दे से हटाया जा सके।’

उन्होंने कहा, ‘भारत सरकार अपने वादों को पूरा करने में पूरी तरह से विफल रही है। उनका एकमात्र एजेंडा है कि देश के लोगों का धार्मिक आधार पर ध्रुवीकरण किया जाए, सांप्रदायिकता की स्थिति पैदा की जाए, देश के धर्मनिरपेक्ष तानेबाने को नष्ट किया जाए।’ वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि राज्यसभा की स्थायी समिति ने राजग सरकार द्वारा पेश किए गये चार महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए हैं। यदि उनको संबोधित किया गया तो कांग्रेस उसका समर्थन करने को तैयार है।

Trending news