Holi Wishes 2024: ये मैसेज भेजकर प्यार और मस्तीभरे अंदाज में अपने डियर वन्स को करें होली विश
Advertisement
trendingNow12173198

Holi Wishes 2024: ये मैसेज भेजकर प्यार और मस्तीभरे अंदाज में अपने डियर वन्स को करें होली विश

Holi Messages in Hindi: यदि आप होली पर अपने सगे-संबंधी को विश करने के लिए मैसेज खोज रहे हैं तो यह लेख आपके लिए बहुत मददगार साबित हो सकता है.

Holi Wishes 2024: ये मैसेज भेजकर प्यार और मस्तीभरे अंदाज में अपने डियर वन्स को करें होली विश

होली का त्योहार बहुत ही खास होता है. इसका मजा और भी दोगुना हो जाता है जब फैमिली और फ्रेंड्स साथ में हो. लेकिन हर त्योहार में सबके साथ हो पाना मुश्किल होता है, क्योंकि  पढ़ाई, नौकरी के कारण व्यक्ति को कई बार अपना घर, शहर छोड़ना पड़ जाता है.

लेकिन शुक्र है कि आज इस डिजीटल युग में अपनों से दूर होकर भी नजदीकी को बनाए रखा जा सकता है. ऐसे में प्यार और मस्ती से भरे ये मैसेज भेजकर आप अपने सगे-संबंधियों को होली के अवसर पर शुभकामनाएं भेज सकते हैं.

होली मैसेज इन हिंदी -

गुजिया की मिठास और गुलाल का रंग, भर दे आपके जीवन में खुशियों का संग. होली के इस पावन अवसर पर आपको और पूरे परिवार को ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं. (Gujhiya ki mithas aur gulaal ka rang, bhar de aapke jeevan mein khushiyon ka sang! Holi ke is pavitra avsar par aapko aur pure parivar ko dher sara pyaar aur aashirvaad!)

होली का त्योहार लेकर आया है नई उम्मीदें, पुराने गिले भुलाकर बनाएं प्यार के रिश्ते. आपको और पूरे परिवार को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं! (Holi ka tyohar lekar aaya hai nai ummiden, puraane gilae bhulaakar banayein pyaar ke rishte! Aapko aur pure parivar ko holi ki dher sari shubkamnaye!)

रंगों की खुशबू से भर जाए आपका आंगन, मिठाइयों की मिठास घुल जाए हर पल. होली के पावन पर्व पर आपको और पूरे परिवार को ढेर सारा प्यार. (Rangon ki khushbu se bhar jaaye aapka aangan, mithaiyon ki mithas ghul jaaye har pal! Holi ke pavitra parv par aapko aur pure parivar ko dher sara pyaar!)

राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी, प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी. ये रंग न जाने कोई जात न कोई बोली, मुबारक हो आपको रंग भरी होली. (Raadha ka rang aur kaanha kee pichakaari, pyaar ke rang se rang do duniya sari. ye rang na jaane koi jaat na koi boli, mubaarak ho aapako rang bhari holi!)

खुशियां कभी न हो कम, बिखरे होली के ऐसे रंग, सदा खुश रहें आप अपनों के संग, आपको होली की हार्दिक शुभकामनाएं. (khushiyaan kabhi na ho kam, bikhare holi ke aise rang, sada khush rahen aap apanon ke sang, aapako holi ki haardik shubhakaamanaen)

आ मेरे पास तुझे अपने हाथों से संवार दूं, लाल रंग के गुलाल से तेरे गालों को निखार दूं, रंगीन हवाएं चल रही हैं चारों ओर, उड़ रहें हैं जो रंग उन गुलालों की फुहार दूं. (aa mere paas tujhe apane haathon se sanvaar doon, laal rang ke gulaal se tere gaalon ko nikhaar doon, rangeen havaen chal rahi hain chaaron or, ud rahen hain jo rang un gulaalon ko phuhaar doon.)

भांग की खुशबू, ठंडाई की मिठास, छोटों का हुडदंग, बड़ों का प्यार, मुबारक हो आपको रंगों का त्यौहार. (bhaang ki khushaboo, thandai ki mithaas, chhoton ka hudadang, badon ka pyaar, mubaarak ho aapako rangon ka tyauhaar.)

Trending news