Advertisement
trendingPhotos2374927
photoDetails1hindi

भारतीय नोटों पर मिलेगी आपको ऐतिहासिक धरोहरों की झलक, कभी किया आपने गौर !

  भारत के नोट केवल मुद्रा नहीं हैं, बल्कि यह हमारे देश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को भी प्रस्तुत करते हैं. प्रत्येक नोट पर छपी तस्वीरें हमारे गौरवशाली अतीत की झलक दिखाती हैं. आइए जानते हैं, भारत के विभिन्न नोटों पर छपी इन ऐतिहासिक धरोहरों के बारे में.  

₹10 का नोट

1/6
₹10 का नोट

 

₹10 के नोट पर कोणार्क के सूर्य मंदिर का चित्र है. ओडिशा में स्थित यह मंदिर 13वीं शताब्दी में बना था और इसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल का दर्जा प्राप्त है. यह मंदिर अपनी अद्वितीय वास्तुकला के लिए जाना जाता है.

 

₹20 का नोट

2/6
₹20 का नोट

 

 

₹20 के नोट पर एलोरा की गुफाओं का चित्रण किया गया है. महाराष्ट्र में स्थित ये गुफाएं भारतीय वास्तुकला की अद्भुत मिसाल हैं. यहां हिंदू, जैन और बौद्ध धर्म की कला का मिश्रण देखने को मिलता है.

 

₹50 का नोट

3/6
₹50 का नोट

 

₹50 के नोट पर हम्पी के चित्र को देखा जा सकता है. कर्नाटक में स्थित हम्पी, विजयनगर साम्राज्य की राजधानी थी. यह स्थल अपने विशाल मंदिरों और वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है और इसे भी यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल का दर्जा प्राप्त है.

 

₹100 के नोट

4/6
₹100 के नोट

 

₹100 के नोट पर गुजरात के पाटन में स्थित रानी की वाव का चित्र छपा है। यह प्राचीन सीढ़ीदार कुआं भारतीय स्थापत्य कला का अद्भुत उदाहरण है

 

₹200 का नोट

5/6
₹200 का नोट

 

 

₹200 के नोट पर सांची स्तूप का चित्र है. मध्य प्रदेश में स्थित यह स्तूप सम्राट अशोक द्वारा बनवाया गया था और बौद्ध धर्म का एक प्रमुख स्थल है.

 

₹500 का नोट

6/6
₹500 का नोट

 

 

₹500 के नोट पर दिल्ली का लाल किला अंकित है. यह किला मुगल साम्राज्य की धरोहर है और आज भी स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री यहीं से देश को संबोधित करते हैं.

 

ट्रेन्डिंग फोटोज़