Advertisement
trendingNow1529301

लोकसभा चुनाव नतीजों से पहले NCP को बड़ा झटका, शिवसेना में शामिल होंगे यह बड़े नेता

जयदत्त क्षीरसागर महाराष्ट्र के बीड जिले से आते है. जयदत्त क्षीरसागर पिछले कई दिने से पार्टी के नेता और विधानपरीषद के विपक्ष नेता धनंजय मुंडे से नाराज चल रहे थे.

जयदत्त क्षीरसागर पिछले कई दिने से पार्टी के नेता और विधान परिषद के विपक्ष नेता धनंजय मुंडे से नाराज चल रहे थे.
जयदत्त क्षीरसागर पिछले कई दिने से पार्टी के नेता और विधान परिषद के विपक्ष नेता धनंजय मुंडे से नाराज चल रहे थे.

मुंबईः लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha elections 2019) के नतीजों से पहले कांग्रेस पार्टी की सहयोगी एनसीपी को बड़ा झटका लगता है. महाराष्ट्र में एनसीपी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री जयदत्त क्षीरसागर बुधवार को शिवसेना में शामिल होंगे. आज शाम 5 बजे शिवसेना भवन में उद्धव ठाकरे के मौजूदगी में जयदत्त क्षीरसागर की पार्टी में एंट्री होगी. जयदत्त क्षीरसागर महाराष्ट्र के बीड जिले से आते है. उनका एनसीपी छोडना पार्टी के लिए बडा झटका माना जा रहा है. जयदत्त क्षीरसागर पिछले कई दिने से पार्टी के नेता और विधान परिषद के विपक्ष नेता धनंजय मुंडे से नाराज चल रहे थे.

नाराजगी के चलते ही उन्होंने खुलेतौर पर बीते लोकसभा चुनाव में बीजेपी को अपना समर्थन घोषित किया था. उस दौरान यह अटकले लगाई जा रही थी की वह बीजेपी में जाएंगे. लेकिन आज उन्होंने घोषित किया कि वह शिवसेना का दामन थाम रहें है. क्षीरसागर ने विधानसभा अध्यक्ष को अपने इस्तीफा दिया. उनके साथ शिवसेना पार्टी प्रमुख उध्दव ठाकरे के पीए मिलिंद नार्वेकर मौजूद थे. 

Add Zee News as a Preferred Source

क्षीरसागर के शिवसेना जॉईन करने से बीड़ जिले की राजनीति में भूचाल आ गया है. क्षीरसागर ने मुंडे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. खुलेतौर पर बीजेपी के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी और भाजपा सांसद प्रितम मुंडे को जिताने के लिए वह काम कर रहें थे. 

यह भी पढ़ेंः शिवसेना ने धुर विरोधी कांग्रेस नेता राहुल और प्रियंका गांधी की तारीफ क्‍यों की?

उन्होनें अपने कार्यकर्ताओ को सभा लेकर इस बात के प्रितम के लिए काम करने को कहा था. क्षीरसागर का शिवसेना में आना पार्टी के लिए बडी बात हो सकती है. मराठवाडा में पार्टी और जादा मजबूत हो सकती है 

About the Author

TAGS

Trending news