विखे पाटिल ने महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता का पद छोड़ा
Advertisement

विखे पाटिल ने महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता का पद छोड़ा

महाराष्‍ट्र में अहमदनगर के कांग्रेस नेताओं की राधाकृष्ण विखे पाटील के प्रति पार्टी विरोधी गति‍विधियों की शिकायत आई थी. इसके बाद उनके खिलाफ जांच की गई थी. महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने बताया की अहमदनगर जिला कांग्रेस कमेटी बर्खास्‍त कर दी गई है.  

राधा कृष्‍ण विखे पाट‍िल के पुत्र बीजेपी के ट‍िकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. IANS

मुंबई: कांग्रेस नेता राधाकृष्ण विखे पाटील ने नेता विपक्ष पद से इस्तीफा दे दिया. उनके इस्‍तीफे को कांग्रेस आलाकमान ने स्वीकार कर लिया है. महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने ये जानकारी दी. अहमदनगर के कांग्रेस नेताओं की राधाकृष्ण विखे पाटील के प्रति पार्टी विरोधी गति‍विधियों की शिकायत आई थी. इसके बाद उनके खिलाफ जांच की गई थी. महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने बताया की अहमदनगर जिला कांग्रेस कमेटी बर्खास्‍त कर दी गई है.  

ऱाहुल गांधी के अहमदनगर जिले के संगमनेर में होने वाली शुक्रवार की रैली से पहले कांग्रेस ने नेता विपक्ष का इस्तीफा स्वीकार किया है. शिरडी लोकसभा सीट पर शिवसेना के उम्मीदवार को जिताने की अपील राधाकृष्ण विखे पाटील ने की थी.  इससे पहले राधाकृष्ण विखे पाटील अपने पुत्र सुजय विखे पाटिल जो बीजेपी के अहमदनगर सीट के उम्मीदवार है, उनके प्रचार में भी जुटे थे.

अशोक चह्वाण ने बताया, ‘‘विखे पाटिल ने इस्तीफे की पेशकश की थी और कांग्रेस अध्यक्ष को भी पत्र भेजा था. कांग्रेस अध्यक्ष ने इस त्यागपत्र को स्वीकार कर लिया है. शुक्रवार को प्रदेश के अहमदनगर जिले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली से ठीक एक दिन पहले यह घटनाक्रम हुआ है.

Trending news