Advertisement
trendingNow1528512

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने पहले दिए आपत्तिजनक बयान, अब प्रायश्चित के लिए साधा 63 घंटों का मौन

भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने मुंबई आतंकी हमले में शहीद हुए हेमंत करकरे से लेकर नाथूराम गोडसे तक पर कई आपत्तिजनक बयान दिए हैं.

हाल ही में साध्वी प्रज्ञा फिर खबरों में तब आयीं जब उन्होंने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया.
हाल ही में साध्वी प्रज्ञा फिर खबरों में तब आयीं जब उन्होंने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया.

भोपाल: भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने सोमवार सुबह से 21 पहर (63 घंटे) का मौन व्रत धारण किया है. इससे पहले लोकसभा चुनाव में साध्वी प्रज्ञा के कुछ बयानों से राजनीतिक विवाद खड़ा हुआ और बाद में उन्होंने माफी भी मांगी.

साध्वी की एक सहयोगी ने पीटीआई ‘भाषा’ को बताया, ‘‘साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने सोमवार सुबह से 21 प्रहर का मौन व्रत धारण किया है.’’ साध्वी प्रज्ञा ने ट्वीट पर जानकारी दी, ‘‘प्रक्रियाओं के उपरान्त अब समय है चिंतन मनन का, इस दौरान मेरे शब्दों से समस्त देशभक्तों को यदि ठेस पहुंची है तो मैं क्षमा प्रार्थी हूं और सार्वजनिक जीवन की मर्यादा के अंतर्गत प्रयश्चित हेतु 21 प्रहर के मौन के साथ कठोर तपस्या कर रही हूं. हरिः ॐ.’’ लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान मालेगांव बम विस्फोट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा ने अपने बयानों से राजनीतिक महौल में गर्मी ला दी थी.

 

Add Zee News as a Preferred Source

उनका एक बयान था कि उन्होंने मुंबई एटीएस प्रमुख हेमंत करकरे को श्राप दिया था और इसके एक माह बाद आतंकवादियों की गोलियों से उनकी मौत हो गयी. साध्वी प्रज्ञा ने यह भी बयान दिया कि अध्योध्या में राम मंदिर निर्माण आंदोलन के दौरान बाबरी ढांचा ढहाने में शामिल होने पर उन्हें गर्व है. साध्वी प्रज्ञा की इन बयानों की सभी ने आलोचना की यहां तक कि उनके दल भाजपा ने भी स्वयं को उनके बयानों से अलग कर लिया. चुनाव आयोग ने साध्वी के शहीद करकरे पर दिये गये बयान पर कार्रवाई करते हुए उनके चुनाव प्रचार पर 72 घंटे के लिये प्रतिबंध लगा दिया.

हाल ही में साध्वी प्रज्ञा फिर खबरों में तब आयीं जब उन्होंने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया. उनके इस बयान की भी सभी ने निंदा की और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां तक कहा कि साध्वी ने हालांकि इस पर माफी मांग ली है लेकिन वह उन्हें मन से माफ नहीं कर पायेगें.

TAGS

Trending news