Quiz: दुनिया का पहला इंसान किस देश में पैदा हुआ था?
Advertisement
trendingNow11816498

Quiz: दुनिया का पहला इंसान किस देश में पैदा हुआ था?

GK Questions And Answer: आज हम आपको नौकरी हासिल करने में मदद करने के लिए आपकी जनरल नॉलेज बढ़ाने के कुछ सवाल बता रहे हैं. 

Quiz: दुनिया का पहला इंसान किस देश में पैदा हुआ था?

GK trending Quiz: करियर की जब बात आती है तो सबसे पहले एक ही चीज आती है कि पढ़ाई के बाद कैसे अच्छी नौकरी हासिल की जाए कि लाइफ सेट हो जाए. आज हम आपको नौकरी हासिल करने में मदद करने के लिए आपकी जनरल नॉलेज बढ़ाने के कुछ सवाल बता रहे हैं. इससे आपको अपनी जीके बढ़ाने में मदद मिलने के साथ ही साथ देश दुनिया और इतिहास के बारे में भी जानकारी मिलेगी.

सवाल 1 - ऐसा कौन सा फल है जिसका बीज फल के बाहर होता है?
जवाब 1 - स्ट्रॉबेरी का बीज फल के बाहर होता है.

सवाल 2 - दुनिया में सबसे ज्यादा महिला पायलट किस देश में हैं?
जवाब 2 - विश्व में महिला पायलट्स की हिस्सेदारी में भारत सबसे आगे है. यानी भारत की महिलाएं आज पायलट के रूप में अपने करियर को चुनने के लिए किसी भी देश से ज्यादा आगे हैं.

सवाल 3 - तीरंदाजी किस देश का राष्ट्रीय खेल है?
जवाब 3 - तीरंदाजी भूटान का राष्ट्रीय खेल है.

सवाल 4 - दुनिया का सबसे पुराना शहर कौन सा है?
जवाब 4 - दमास्कस दुनिया का 11000 साल पुराना शहर है जिसने कई महान सभ्यताओं का उत्थान और पतन देखा है.

सवाल 5 - नारियल पानी किस रोग को कम करता है?
जवाब 5 - नारियल पानी ब्लड प्रेशर को कम करता है.

सवाल 6 - भारत का सबसे पुराना शहर कौन सा है?
जवाब 6 - शहरों और नगरों में बसाहट के अब तक प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर एशिया का सबसे प्राचीन शहर वाराणसी को माना जाता है. इसमें लोगों के निवास के प्रमाण 3000 साल से ज्यादा पुराने हैं.

सवाल 7 - दुनिया का पहला इंसान किस देश में पैदा हुआ था?
जवाब 7 - दुनिया का पहला इंसान अफ्रीका में पैदा हुआ था.

Trending news