Earth GK: धरती 1674 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से घूमती है तो हमें क्यों पता नहीं चलता?
Advertisement
trendingNow11844215

Earth GK: धरती 1674 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से घूमती है तो हमें क्यों पता नहीं चलता?

Viral GK:  अगर आप देश और दुनिया के बारे में अपडेट रहना चाहते हैं तो उसका सबसे आसान तरीका होता है कि करेंट अफेयर्स पढ़ना.

Earth GK: धरती 1674 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से घूमती है तो हमें क्यों पता नहीं चलता?

Gk Questions and Answer: सामान्य ज्ञान एक महत्वपूर्ण कौशल है जो किसी भी व्यक्ति के लिए उपयोगी हो सकता है. यह लोगों को दुनिया को बेहतर ढंग से समझने, नई चीजों के बारे में जानने और सीखने, और दूसरों के साथ बातचीत करने में मदद कर सकता है. यदि आप सामान्य ज्ञान बढ़ाना चाहते हैं, तो आप इन तरीकों का उपयोग कर सकते हैं.

सवाल 1 - किस देश में मोटापा बढ़ाना गैरकानूनी माना जाता है?
जवाब 1 - जापान में मोटापा बढ़ाना गैरकानूनी माना जाता है.

सवाल 2 - खिचड़ी किस देश का राष्ट्रीय भोजन है?
जवाब 2 - भारत का राष्ट्रीय भोजन खिचड़ी है. जो पूरब पश्चिम , उत्तर और दक्षिण भारत का आहार है जो भारत में सभी जगह पर मिल जाता है.

सवाल 3 - सबसे ज्यादा अम्लीय वर्षा किस देश में होती है?
जवाब 3 - सबसे ज्यादा अम्लीय वर्षा नॉर्वे में होती है.

सवाल 4 - नदियों का देश किसे कहा जाता है?
जवाब 4 - बांग्लादेश को नदियों का देश कहा जाता है.

सवाल 5 - अमरूद का सबसे ज्यादा उत्पादन भारत के किस राज्य में होता है?
जवाब 5 - यूपी में अमरूद का सबसे ज्यादा उत्पादन होता है.

सवाल 6 - धरती 1674 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से घूमती है तो हमें क्यों पता नहीं चलता?
जवाब 6 - धरती यानी पृथ्वी हर 23 घंटे, 56 मिनट और 4 सेकेंड अपना एक चक्कर पूरा करती है. जिसमें से आधा दिन होता है और लगभग आधी रात. इसके घूमने की गति 1674 किलोमीटर प्रतिघंटा है, लेकिन पृथ्वी की इतनी गति से घूमने के बाद भी हमे यह गति बिलकुल भी महसूस क्यों नही होती? इसका कारण है पृथ्वी की गति का बिलकुल नियत होना. पृथ्वी की गति हमेशा 1674 km/h निश्चित रहती है. न कम होती हैं न ज्यादा. पृथ्वी की स्पीड के साथ साथ हर चीज हम और पृथ्वी का वातावरण भी इसी गति के साथ घूमते है. इस कारण हम इसे महसूस नहीं कर पाते.

Trending news