सोने के दाम में सुधार, विभिन्न शहरों में आज का भाव
Advertisement
trendingNow150279

सोने के दाम में सुधार, विभिन्न शहरों में आज का भाव

कई दिनों से गिरावट के दौर से गुजर रहे सोने के दाम में शुक्रवार को सुधार देखा गया। चेन्नई सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में 105 रुपए की तेजी के साथ प्रति 10 ग्राम 26,190 रुपए पर पहुंच गई। शादी-विवाह के मौसम की शुरुआत होने से निवेशकों, कारोबारियों एवं स्थानीय लोगों ने सोने में लिवाली की। हालांकि चांदी की कीमतों में नरमी जारी है।

ज़ी मीडिया ब्यूरो
नई दिल्ली : कई दिनों से गिरावट के दौर से गुजर रहे सोने के दाम में शुक्रवार को सुधार देखा गया। चेन्नई सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में 105 रुपए की तेजी के साथ प्रति 10 ग्राम 26,190 रुपए पर पहुंच गई। शादी-विवाह के मौसम की शुरुआत होने से निवेशकों, कारोबारियों एवं स्थानीय लोगों ने सोने में लिवाली की। हालांकि चांदी की कीमतों में नरमी जारी है।
स्थानीय बाजार में चांदी की कीमत 405 रुपए की नरमी के साथ प्रतिकिलो 44,700 रुपए दर्ज की गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने की कीमत में रिकवरी देखी जा रही है। यहां सोना 24.80 डॉलर की बढ़त के साथ 1,416.80 पर औंस पर देखा गया।
दिल्ली : सोना प्रति 10 ग्राम (26,600 रुपए), चांदी प्रति किलो (45,400 रुपए)
मुंबई : सोना प्रति 10 ग्राम (26,060रुपए), चांदी प्रति किलो (46,035 रुपए)
चेन्नई : सोना प्रति 10 ग्राम (26,190रुपए), चांदी प्रति किलो (44,700 रुपए)
कोलकाता : सोना प्रति 10 ग्राम (26,800रुपए), चांदी प्रति किलो (46,100 रुपए)
अहमदाबाद : : सोना प्रति 10 ग्राम (25,525रुपए), चांदी प्रति किलो (44,000 रुपए)

Trending news