द. कोरिया: 2 परमाणु रिएक्टरों का निर्माण शुरू
Advertisement
trendingNow118712

द. कोरिया: 2 परमाणु रिएक्टरों का निर्माण शुरू

दक्षिण कोरिया ने शुक्रवार को दो परमाणु रिएक्टरों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया। राष्ट्रपति ली म्यंग बाक ने इसे देश के परमाणु उद्योग में मील का एक बड़ा पत्थर बताया है।

मास्को : दक्षिण कोरिया ने शुक्रवार को दो परमाणु रिएक्टरों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया। राष्ट्रपति ली म्यंग बाक ने इसे देश के परमाणु उद्योग में मील का एक बड़ा पत्थर बताया है। यह जानकारी समाचार एजेंसी योनहैप ने दी है। समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार, दक्षिण कोरिया के पास फिलहाल 21 रिएक्टर हैं और 12 रिएक्टर 2022 तक अस्तित्व में आने वाले हैं।

 

राष्ट्रपति ली ने उलजिन विद्युत संयंत्र में आयोजित उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया। अलग-अलग 1,400 मेगावाट के दो रिएक्टर पूरी तरह घरेलू कल-पुर्जो के इस्तेमाल से निर्मित होंगे। ली ने कहा कि सियोल विदेशी प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल के बगैर परमाणु रिएक्टरों के निर्माण के अपने सपने को साकार कर रहा है।

 

ज्ञान अर्थव्यवस्था मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि ये दोनों रिएक्टर दक्षिण कोरिया के व्यावसायिक परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के लिए एक बड़ी उपलब्धि हैं, क्योंकि इसमें एक भी विदेशी कल-पुर्जे का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। मंत्रालय ने कहा है कि रिएक्टरों के निर्माण के लिए लगभग छह अरब डॉलर का प्रावधान किया गया है।

(एजेंसी)

Trending news