धूमधाम से मनाई गई गुरु नानक जयंती
Advertisement
trendingNow13827

धूमधाम से मनाई गई गुरु नानक जयंती

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के गुरूद्वारों में गुरुवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे जहां उत्साह और परंपरागत तरीके से गुरु नानक जयंती मनाई गई।

चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के गुरूद्वारों में गुरुवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे जहां उत्साह और परंपरागत तरीके से गुरु नानक जयंती मनाई गई।

 

कीर्तन करते हुए श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारों के सरोवरों में पवित्र स्नान किया और फिर गुरुग्रंथ साहिब को मत्था टेका।

 

अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस अवसर पर गुरुद्वारे को खूब सजाया गया है।

 
पंजाब के कपूरथला जिले के गुरूद्वारा बेर साहिब के समीप सरोवर और कालीबैन में श्रद्धालुओं ने स्नान किया। यह वह स्थान है जहां सिख पंथ के संस्थापक गुरु नानक देव ने अपने जीवन के शुरूआती कई साल बिताए थे।

 

गुरु नानक देव का जन्म पाकिस्तान के लाहौर के समीप ननकाना साहिब में 1469 में हुआ था। गुरुपर्व के अवसर पर पंजाब और अन्य स्थानों से बड़ी संख्या में सिख ननकाना साहिब गए हैं।

 

पंजाब के राज्यपाल शिवराज पाटिल, मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, हरियाणा के राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया और मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने इस अवसर पर लोगों को बधाई दी है। (एजेंसी)

Trending news