राजस्व सचिव के पद पर नियुक्त किए गए शक्तिकांत दास
Advertisement
trendingNow1225362

राजस्व सचिव के पद पर नियुक्त किए गए शक्तिकांत दास

केन्द्र में नरेन्द्र मोदी सरकार के सत्तासीन होने के तीन हफ्ते बाद वित्त मंत्रालय में आज भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1980 बैच के अधिकारी शक्तिकांत दास को राजस्व सविच के पद पर नियुक्त किया गया। वह राजीव टकरू का स्थान लेंगे।

नई दिल्ली : केन्द्र में नरेन्द्र मोदी सरकार के सत्तासीन होने के तीन हफ्ते बाद वित्त मंत्रालय में आज भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1980 बैच के अधिकारी शक्तिकांत दास को राजस्व सविच के पद पर नियुक्त किया गया। वह राजीव टकरू का स्थान लेंगे।

शीर्ष अधिकारी ने बताया कि 57 वर्षीय दास वर्तमान में उर्वरक सचिव है। वह सोमवार या मंगलवार को अपना पद ग्रहण कर सकते हैं। 59 वर्षीय राजीव टकरू को पूर्वोत्तर क्षेत्र विभाग (डीओएनईआर) पद पर नियुक्त किया गया है। दास 26 दिसंबर से उर्वरक सचिव पद पर कार्यरत थे। इससे पहले वह वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात थे।

उल्लेखनीय है कि नरेन्द्र मोदी सरकार के सत्ता में आने के तीन सप्ताह बाद वित्त मंत्रालय के शीर्ष पदों पर यह पहला बदलाव है। वित्त मंत्रालय इस समय नरेन्द्र मोदी सरकार का पहला बजट तैयार कर रहा है। यहां अरविन्द मायाराम वित्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं। उनके अलावा बार पी वट्टल व्यय सचिव, रवि माथुर विनिवेश सचिव और जी एस संधू वित्तीय सेवा सचिव के तौर पर कार्यरत हैं।

दास दिल्ली के सेंट स्टीफेन कालेज से परास्नातक हैं। उनके पास केन्द्र एवं राज्य स्तर पर वित्त एवं संबंधित मामलों में कार्य करने का 12 वर्ष का अनुभव है। इसके अलावा उनके पास ढांचागत क्षेत्र एवं इससे जुड़े मामलों में कार्य करने का 11 वर्ष का अनुभव है।

Trending news