`देश भर में 30 लाख महिलाएं करती हैं देह व्यापार`
Advertisement
trendingNow173475

`देश भर में 30 लाख महिलाएं करती हैं देह व्यापार`

देश में करीब 30 लाख महिलाएं देह व्यापार की गिरफ्त में हैं, तथा 1997 से इसमें 50 फीसदी इजाफा हुआ है। बुधवार को जारी एदेश में करीब 30 लाख महिलाएं देह व्यापार की गिरफ्त में हैं, तथा 1997 से इसमें 50 फीसदी इजाफा हुआ है। बुधवार को जारी एक ताजा रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया है। क ताजा रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया है।

नई दिल्ली : देश में करीब 30 लाख महिलाएं देह व्यापार की गिरफ्त में हैं, तथा 1997 से इसमें 50 फीसदी इजाफा हुआ है। बुधवार को जारी एक ताजा रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया है। देह व्यापार के धंधे में धकेली गईं इन महिलाओं में 60 फीसदी लड़कियों की आयु 12 से 16 वर्ष के बीच है। देश की 35 फीसदी लड़कियां 18 वर्ष की आयु पार करने से पहले ही देह व्यापार के धंधे में शामिल कर ली जाती हैं।
जनहित में काम करने वाली संस्था दासरा द्वारा जारी रिपोर्ट `हमिंगबर्ड ट्रस्ट एंड कामोनोहाशी प्रोजेक्ट` के अनुसार, देश में 1,100 ज्ञात रेड लाइट इलाकों में तीन लाख चकलाघर संचालित हो रहे हैं। इन चकलाघरों में लड़कियों के अतिरिक्त पांच लाख बच्चे भी देह व्यापार में लगे हुए हैं। देश में देह व्यापार करने वाली कुल महिलाओं की 25 फीसदी से भी अधिक महिलाएं दो राज्यों महाराष्ट्र (14.2 फीसदी) और पश्चिम बंगाल (13 फीसदी) में हैं। (एजेंसी)

Trending news