भारत-जापान के रिश्तों में नई शुरुआत, कई समझौतों पर हुए हस्ताक्षर
Advertisement
trendingNow1232102

भारत-जापान के रिश्तों में नई शुरुआत, कई समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

जापान की यात्रा पर गए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के बीच सोमवार को कई समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। दोनों देश परमाणु करार पर आगे बढ़ने सहित तकनीकी एवं रक्षा क्षेत्र में सहयोग पर सहमत हुए।

भारत-जापान के रिश्तों में नई शुरुआत, कई समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

ज़ी मीडिया ब्यूरो/आलोक कुमार राव

टोक्यो : जापान की यात्रा पर गए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के बीच सोमवार को कई समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। दोनों देश परमाणु करार पर आगे बढ़ने सहित तकनीकी एवं रक्षा क्षेत्र में सहयोग पर सहमत हुए। साथ ही जापान और भारत ने समस्याओं का समाधान आपसी सहयोग से करने पर राजी हुए।

टोक्यो में दोनों देशों ने साझा बयान जारी किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा, 'भारत-जापान के बीच संबंध और गहरा हो गया है। जापान आने का अवसर पाकर मुझे खुशी हुई। हमारी विदेश नीति में जापान की प्राथमिकता रहेगी।' मोदी ने कहा कि भारत के विकास और परिवर्तन में जापान की अहम भूमिका होगी और दोनों देश सोशल ग्लोबल पार्टनरशिप के आधार पर आगे बढ़ेंगे।

भारतीय पीएम ने कहा कि आने वाले समय में जापान में दो लाख 10 हजार कोरड़ रुपए का निवेश करेगा। जबिक जापानी पीएम आबे ने कहा कि भारत और जापान के संबंध ऐतिहासिक हैं और मोदी के जापान दौरे से यह संबंध और गहरा हो गया है।

एशिया में जापान और भारत के महत्व को रेखांकित करते हुए मोदी ने कहा, 'कहा जाता है कि 21वीं सदी एशिया की होगी लेकिन इस 21वीं सदी का स्वरूप कैसा हो इसका निर्धारण करने में भारत-जापान की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।' मोदी ने कहा कि नई दिल्ली और टोक्यो अनुसंधान, पर्यावरण, विज्ञान और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। साथ ही पीएम मोदी ने दोनों देशों के सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संबंधों पर जोर दिया।

Trending news