फेसबुक पर मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी, पकडा गया युवक
Advertisement
trendingNow1229983

फेसबुक पर मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी, पकडा गया युवक

माकपा समर्थक युवा शाखा डीवाईएफआई के एक कथित सदस्य को सोशल मीडिया नेटवर्किंग साइट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरूद्ध अपमानजनक टिप्पणी करने पर आज गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि राजीश नामक इस युवक को कल रात हिरासत में लिया गया और आज उसे गिरफ्तार किया गया। उसके विरूद्ध राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेताओं ने शिकायत की थी। बताया जाता है कि वह डेमोक्रेटिक युथ फेडरेशन ऑफ इंडिया का सदस्य है।

फेसबुक पर मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी, पकडा गया युवक

कोल्लम: माकपा समर्थक युवा शाखा डीवाईएफआई के एक कथित सदस्य को सोशल मीडिया नेटवर्किंग साइट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरूद्ध अपमानजनक टिप्पणी करने पर आज गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि राजीश नामक इस युवक को कल रात हिरासत में लिया गया और आज उसे गिरफ्तार किया गया। उसके विरूद्ध राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेताओं ने शिकायत की थी। बताया जाता है कि वह डेमोक्रेटिक युथ फेडरेशन ऑफ इंडिया का सदस्य है।

पुलिस के अनुसार उसने फेसबुक पर मोदी के विरूद्ध अपमानजनक बयान दिया था। मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद उनके विरूद्ध अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर युवकों की गिरफ्तारी का यह तीसरा वाकया है। इससे पहले गुरूवयुर के श्री कृष्णा कॉलेज और त्रिच्चूर के समीप के कुझूर के एक पॉलिटेक्निक के विद्यार्थी अपने कॉलेज पत्रिका में मोदी के विरूद्ध अशोभनीय टिप्पणियां करने पर गिरफ्तार किए गए थे।

 

Trending news