एनडीए का गैस भरा बैलून इस बार भी फटेगा: राहुल
Advertisement
trendingNow186986

एनडीए का गैस भरा बैलून इस बार भी फटेगा: राहुल

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार में अपने चुनावी प्रचार अभियान की शुरूआत करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास के दावे पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए आज दावा किया है कि 2004 एवं 2009 की तरह एनडीए का गैस भरा बैलून इस बार भी फटेगा।

fallback

औरंगाबाद (बिहार) : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार में अपने चुनावी प्रचार अभियान की शुरूआत करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास के दावे पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए आज दावा किया है कि 2004 एवं 2009 की तरह एनडीए का गैस भरा बैलून इस बार भी फटेगा।
केरल के पूर्व राज्यपाल और औरंगाबाद से कांग्रेस प्रत्याशी निखिल कुमार के पक्ष में आज यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने राजग पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका ‘इंडिया शाइनिंग’ का बैलून 2004 और 2009 में फटा था और इस बार भी वे गैस सिलेंडर की मदद से वैसा ही गुब्बारा फिर फुला रहे हैं, जो पिछली बार की तरह फट जाएगा। उन्होंने कहा कि गुजरात के विकास मॉडल की बात करने वाली राजग का लक्ष्य केवल एक बार सत्ता में आना है और पैसा लूटना तथा अपना काम चलाना है।
राहुल ने भाजपा पर प्रहार करते हुए उनके मुख्यमंत्री येदियुरप्पा को भ्रष्टाचार के कारण कुर्सी छोडनी पडी थी। उन्हें वहां भ्रष्टाचार नहीं दिखता, पर जहां भी कांग्रेस की सरकार है उन्हें भ्रष्टाचार दिख जाता है तथा वे उसके खिलाफ होने की आज बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नीत कंेद्र सरकार द्वारा लाया गया सूचना का अधिकार कानून से सरकारी कार्यालयों से भ्रष्टाचार को बाहर लाया पर भाजपा शासित प्रदेशों में सूचना आयुक्त नहीं मिलेंगे। राहुल ने कहा कि कांग्रेस ने ही लोकपाल बिल लाया पर भाजपा शासित प्रदेशों में लोकायुक्त नहीं दिखेंगे और वहां केवल एक व्यक्ति का राज केवल मुख्यमंत्री का राज होता है, किसी और की नहीं चलती।
उन्होंने कहा कि उन्हें एक चौकीदार की जरूरत नहीं बल्कि देश के सभी लोगों को वे चौकीदार बनाना चाहते हैं और यही हमारी और उनकी सोच में फर्क है। राहुल ने कहा कि वे चाहते हैं, जनता को शक्तियां मिले और गरीबों एवं कमजोर लोगों को उनका अधिकार मिले। इसलिए पंचायती राज और महिलाओं की बात करते हैं तथा लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत महिलाओं को जगह देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हम प्यार की राजनीति करते हैं और सबको मिलाकर चलते हैं। एक धर्म या जाति के लोगों को दूसरे धर्म या जाति के लोगों से नहीं लडाते हैं।
राहुल ने कहा कि भाजपा के साथ राजग में शामिल शिवसेना बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों की मुंबई में पिटाई करने के साथ उनके प्रवेश पर रोक लगाते हैं तथा गुजरात में वहां की सरकार सिखों की जमीन छीनकर उन्हें वहां से बाहर निकाल रही है पर उनके नेता बिहार में आकर वोट मांगते हैं। उन्होंने कहा कि अमीरों की बात होती है तो भाजपा और राजग के नेता प्रश्न नहीं खडा करते पर जब गरीबों और किसानों के लिए योजना लायी जाती हैं तो वे उसे पैसे की बर्बादी बताते हंै।
राहुल ने कहा कि राजग के नेता कहते हैं कि गरीबों की बात नहीं करें और उन्हें उनकी वर्तमान हालत में छोड दो उनके लिए स्कूल मत बनाओं और उनके बच्चों को शिक्षा मत दो। राहुल ने केंद्र की संप्रग सरकार द्वारा जनहित में चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि हमने दस साल काम किया है और हम बातें कम और काम अधिक करते हैं और लंबे-चौड़े वायदे नहीं करते। उन्होंने कहा कि रोजगार और भोजन के अधिकार के बाद उनकी सरकार के सत्ता में आने पर लोगों को स्वास्थ्य का अधिकार दिया जाएगा। (एजेंसी)

Trending news