राष्ट्रमंडल खेल : 15 स्वर्ण सहित 64 पदकों के साथ भारत 5वें स्थान पर
Advertisement
trendingNow1229790

राष्ट्रमंडल खेल : 15 स्वर्ण सहित 64 पदकों के साथ भारत 5वें स्थान पर

भारत ने रविवार को संपन्न हुए स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित 20वें राष्ट्रमंडल खेलों में 15 स्वर्ण पदकों सहित कुल 64 पदक हासिल कर पदक तालिका में पांचवें स्थान पर रहते हुए टूर्नामेंट का समापन किया।

ग्लासगो : भारत ने रविवार को संपन्न हुए स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित 20वें राष्ट्रमंडल खेलों में 15 स्वर्ण पदकों सहित कुल 64 पदक हासिल कर पदक तालिका में पांचवें स्थान पर रहते हुए टूर्नामेंट का समापन किया। भारतीय खिलाड़ियों ने देश के लिए 20वें राष्ट्रमंडल खेलों में 15 स्वर्ण, 30 रजत और 19 कांस्य सहित कुल 64 पदक जीते। आखिरी दिन रविवार को भारत ने एक स्वर्ण पदक और दो रजत पदक हासिल किए।

इंग्लैंड ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 58 स्वर्ण पदकों सहित 174 पदक हासिल कर 1986 के बाद शीर्ष स्थान पर वापसी की। इंग्लैंड ने भी इतिहास रचते हुए राष्ट्रमंडल खेलों में करियर का सर्वाधिक स्वर्ण सहित टूर्नामेंट में भी करियर का सर्वाधिक पदक हासिल किया। इंग्लैंड ने 59 रजत और 57 कांस्य जीते।

दूसरी ओर पिछली बार शीर्ष पर रहा आस्ट्रेलिया एक स्थान खिसक कर दूसरे स्थान पर रहा। आस्ट्रेलिया ने 49 स्वर्ण, 42 रजत और 46 कांस्य के साथ 137 पदक जीते।
कनाडा तीसरे पायदान पर रहा। कनाडा ने 32 स्वर्ण, 16 रजत और 34 कांस्य पदक जीते हैं। मेजबान स्कॉटलैंड ने इतिहास रचते हुए करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और कुल 53 पदक हासिल किए, जिसमें 19 स्वर्ण, 15 रजत और 19 कांस्य हैं। पदक तालिका इस प्रकार रही---

1. इंग्लैंड : 58 स्वर्ण, 59 रजत, 57 कांस्य (174 पदक)
2. आस्ट्रेलिया : 49 स्वर्ण, 42 रजत, 46 कांस्य (137 पदक)
3. कनाडा : 32 स्वर्ण, 16 रजत, 34 कांस्य (82 पदक)
4. स्कॉटलैंड : 19 स्वर्ण, 15 रजत, 19 कांस्य (53 पदक)
5. भारत : 15 स्वर्ण, 30 रजत, 19 कांस्य (64 पदक)

Trending news