मुंबई मेट्रो में सुबह-सुबह यात्रा करेंगे तो किराया कम लगेगा
Advertisement
trendingNow1225736

मुंबई मेट्रो में सुबह-सुबह यात्रा करेंगे तो किराया कम लगेगा

मुंबई मेट्रो में सुबह सुबह यानी व्यस्त समय से पहले यात्रा करने वालों को अपेक्षाकृत कम किराया देना होगा। कंपनी एमएमओपीएल ने प्रोत्साहन के रूप में किन्हीं दो स्टेशनों के बीच रियायती किराया पांच रुपये तय किया है।

मुंबई : मुंबई मेट्रो में सुबह सुबह यानी व्यस्त समय से पहले यात्रा करने वालों को अपेक्षाकृत कम किराया देना होगा। कंपनी एमएमओपीएल ने प्रोत्साहन के रूप में किन्हीं दो स्टेशनों के बीच रियायती किराया पांच रुपये तय किया है।

कंपनी के बयान के अनुसार रियायती किराये की यह पेशकश एक सप्ताह के लिए प्रायोगिक तौर पर की जा रही है। इसका उद्देश्य लोगों को सुबह 5.30 बजे से 8 बजे के बीच यात्रा के लिए प्रोत्साहित करना है।

स्मार्टकार्ड धारक भी शुक्रवार से इस सुविधा का फायदा उठा सकेंगे। यह सुविधा 25 जून तक रहेगी। हालांकि शनिवार व रविवार इसमें शामिल नहीं हैं।

Trending news