आश्चर्यजनक! कोमा में लड़की ने बच्चे को दिया जन्म
Advertisement
trendingNow177279

आश्चर्यजनक! कोमा में लड़की ने बच्चे को दिया जन्म

अमेरीका के ओसावाटोमी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की ने कोमा में बच्चे को जन्म दिया है।

fallback

ज़ी मीडिया ब्यूरो
ओसावाटोमी: अमेरीका के ओसावाटोमी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की ने कोमा में बच्चे को जन्म दिया है। 19 साल की इस लड़की को काफी वक्त से बुखार था और डॉक्टरों ने उसे गोलियों के सहारे कोमा में रखा था। यह लड़की अमेरिका के केन्सास शहर की ओसावाटोमी रहने वाली है।
19 वर्षीय एबीगेल उनरू को पिछले साल बुखार हो गया था। तेज बुखार से तड़पती एबीगेल बेहोश हो गई। उसकी दादी कैथरीन उसे नजदीक स्थित ओवरलैंड पार्क रीजनल मेडिकल सेंटर ले गईं। एबीगेल खुद सांस नहीं ले पा रही थी, इसलिए डॉक्टरों ने उसे वेंटिलेटर पर रखा। इसी दौरान एबीगेल सात महीने की गर्भवती थी।
मेडिकल जांच में मालूम चला कि एबीगेल के शरीर पर एच1एन1 वायरस का अटैक हुआ था। इसलिए एबीगेल को डॉक्टरों ने उसकी और बच्चे की जान बचाने के लिए दवाइयों के सहारे कोमा में रखा। क्योंकि डॉक्टरों के पास दूसरा रास्ता नहीं था। अब एबीगेल ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। प्रसव के दो हफ्तों बाद एबीगेल होश में तो आ गई है, लेकिन अभी वह शारीरिक तौर पर काफी कमजोर है। (एजेंसी इनपुट के साथ)
(तस्वीर के लिए सभार- fox4kc.com )

Trending news