यूपी: `भूत` भेजने के आरोप में बवाल, 6 गिरफ्तार
Advertisement
trendingNow160265

यूपी: `भूत` भेजने के आरोप में बवाल, 6 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में दोकटी थाना क्षेत्र के बेचन छपरा गांव में `भूत` भेजने के आरोप में शुक्रवार को दो मुस्लिम परिवार आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चलने से कई लोग चोटिल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने छह लोगों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक ने दी।

बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में दोकटी थाना क्षेत्र के बेचन छपरा गांव में `भूत` भेजने के आरोप में शुक्रवार को दो मुस्लिम परिवार आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चलने से कई लोग चोटिल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने छह लोगों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक ने दी।
इस वैज्ञानिक युग में भी लोग अंधविश्वासों पर भरोसा कर रहे हैं, इसी अंधविश्वास में फंस कर बेचन छपरा गांव के दो मुस्लिम परिवार ईद का त्योहार भी नहीं मना पाए।
बलिया के अपर पुलिस अधीक्षक केशवचंद्र गोस्वामी ने बताया कि जलील मियां के परिवार की महिलाएं साधु मियां के घर की महिलाओं पर अपने घर के भूत उनके घर भेजने का आरोप लगा कर भिड़ गईं। कुछ देर बाद दोनों पक्षों में मारपीट के बाद ईंट-पत्थर चलने लगे, जिससे कई लोग चोटिल हो गए। ईद के त्योहार में गश्त पर पहुंची दोकटी थाने की पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लागों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। (एजेंसी)

Trending news