इस अंगूर की कीमत सुनकर सिर चकरा जाएगा आपका! एक गुच्छे के दाम में आ जाएगी SUV कार
Advertisement

इस अंगूर की कीमत सुनकर सिर चकरा जाएगा आपका! एक गुच्छे के दाम में आ जाएगी SUV कार

Ruby Roman Grapes: देश में अंगूर की कई किस्में होती हैं, जिनकी खेती कई हिस्सों में बड़े पैमाने पर होती है. आज हम अंगूर की एक ऐसी व्हेराइटी के बारे में बता रहे हैं, जिसे खरीदना अच्छे-अच्छों के बस की बात नहीं है. 

इस अंगूर की कीमत सुनकर सिर चकरा जाएगा आपका! एक गुच्छे के दाम में आ जाएगी SUV कार

Ruby Roman Grapes: अंगूर सभी का पसंदीदा फल होता है, इसे बच्चे और बड़े हर लोग बड़े चाव के साथ इसे खाते हैं. देश के कई इलाकों में इसकी कई किस्मों की खेती होती है. अंगूर के कीमत उसकी क्वालिटी और किस्म के हिसाब से होती है.

आज हम अंगूर की एक ऐसी किस्म की बात करेंगे, जिसके दाम सुनकर ही आप हैरान रह जाएंगे. इस अंगूर को खरीदना अच्छे-अच्छे लोगों के बस की बात नहीं है. हम बात कर रहे हैं लाल अंगूर के बारे में, जिसकी खेती के लिए खास वातावरण और टेम्प्रेचर की जरूरत होती है. 

हर जगह नहीं होती लाल अंगूर की खेती
इस लाल अंगूर की खेती जापान में होती है, क्योंकि यहां इसके लिए अनुकूल तापमान पाया जाता है. इसे इशिकावा के नाम से भी जाना जाता है. कहा जाता है कि इसके एक गुच्छे की कीमत में आप 150 ग्राम सोना खरीद सकते हैं. 

साइंटिस्टों ने तैयार किया दुनिया की सबसे महंगा अंगूर
अंगूर की जिस किस्म की हम बात कर रहे हैं वह है रुबी रोमन अंगूर. कहा जाता है कि यह दुनिया में अंगूर की सबसे महंगी किस्म है. इसकी खेती जपान के इशिकावा क्षेत्र में होती है. बताया जाता है कि साल 1995 में इशिकावामें किसानों ने एग्रीकल्चर साइंटिस्टों से अंगूर की खेती पर रिसर्च करने को कहा, ताकि एक नई किस्म तैयार की जा सके, तब साइंटिस्टों ने इस किस्म को तैयार किया. 

लाल अंगूर के एक गुच्छे का दाम होता है लाखों रुपये
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साइंटिस्टों ने अंगूर की इस किस्म को तैयार करने के लिए पूरे 14 साल लगा दिए. धीरे-धीरे बदलाव होते गए यह किस्म लाल रंग की हो गई, इसलिए इसे रुबी रोमन नमा दिया गया. इसकी कीमत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकते हैं कि इस रुबी रोमन अंगूर की बिक्री नहीं, बल्कि इसकी निलामी होती है.

जानकारी के मुताबिक इसकी खेती 2008 में शुरू की थी, तब इसके 700 ग्राम के गुच्छे के दाम 73 हजार रुपये थे. साल 2016 में दामों में बहुत इजाफा हुआ. वर्तमान में एक गुच्छे की कीमत 9 लाख रुपये बताई जाती है, इतने में भारत में एक बढ़िया सी एसयूवी कार खरीदी जा सकती है. 

Trending news