Advertisement
trendingPhotos2410998
photoDetails1hindi

फेस्टिव सीजन में है गाड़ी खरीदने की तैयारी? राशि के अनुसार चुनें कार का रंग, चमक जाएगा भाग्‍य

Car Color As Per Rashi: रंगों का भी हमारे जीवन पर बड़ा प्रभाव पड़ता है. इसलिए कार या गाड़ी खरीदते समय रंग का बहुत ख्‍याल रखें. यदि ज्‍योतिष के अनुसार कार का रंग चुनें तो वही गाड़ी जातक की किस्‍मत चमका सकती है. यदि गाड़ी खरीदने की योजना बना रहे हों तो अपनी राशि के अनुसार रंग का चुनाव करें. साथ ही कुछ रंगों से दूरी बनाना चाहिए.

मेष राशि के अनुसार वाहन का रंग

1/12
मेष राशि के अनुसार वाहन का रंग

मेष राशि के जातकों के लिए नीले या उससे मिलते-जुलते रंग की कार खरीदना शुभ होता है. ध्‍यान रहे कि मेष राशि के जातक काले और भूरे रंग की गाड़ी ना लें. 

वृष राशि के अनुसार वाहन का रंग

2/12
वृष राशि के अनुसार वाहन का रंग

वृषभ राशि के जातक सफेद या क्रीम रंग की कार खरीदेंगे तो यह गाड़ी उनके जीवन में सुख-समृद्धि लाएगी. इन लोगों के लिए पीले और गुलाबी रंग की गाड़ी खरीदना अशुभ साबित हो सकता है. 

मिथुन राशि के अनुसार वाहन का रंग

3/12
मिथुन राशि के अनुसार वाहन का रंग

मिथुन राशि के जातकों के लिए हरे या क्रीम रंग की गाड़ी खरीदना शुभ रहता है. 

कर्क राशि के अनुसार वाहन का रंग

4/12
कर्क राशि के अनुसार वाहन का रंग

कर्क राशि के लोग लाल, काले और पीले रंग की कार खरीदें. ऐसा करने से उन्‍हें करियर में सफलता मिलेगी, धन-दौलत बढ़ेगी. 

सिंह राशि के अनुसार वाहन का रंग

5/12
सिंह राशि के अनुसार वाहन का रंग

सिंह राशि वाले जातकों के लिए स्लेटी और ग्रे रंग की कार खरीदना शुभ फल देगा. 

कन्या राशि के अनुसार वाहन का रंग

6/12
कन्या राशि के अनुसार वाहन का रंग

कन्या सफेद और नीले रंग की कार खरीदना इस राशि के लोगों के लिए लाभदायक होगा. 

 

तुला राशि के अनुसार वाहन का रंग

7/12
तुला राशि के अनुसार वाहन का रंग

तुला राशि के जातक सफेद या गुलाबी रंग की कार खरीदेंगे तो लक्ष्‍मी जी खूब मेहरबान होंगी. ये जातक लाल या पीले रंग की कार ना खरीदें. 

वृश्चिक राशि के अनुसार वाहन का रंग

8/12
वृश्चिक राशि के अनुसार वाहन का रंग

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए सफेद रंग की कार खरीदना शुभ रहेगा. इस राशि के जातक ध्‍यान दें कि वे गलती से भी काले रंग की गाड़ी ना लें. 

धनु राशि के अनुसार वाहन का रंग

9/12
धनु राशि के अनुसार वाहन का रंग

धनु राशि के लोगों के लिए लाल और सिल्वर रंग की गाड़ी खरीदना अच्‍छा रहेगा. ये जातक काले और नीले रंग की कार ना लें. 

मकर राशि के अनुसार वाहन का रंग

10/12
मकर राशि के अनुसार वाहन का रंग

मकर राशि के लोगों के लिए सफेद, ग्रे और स्लेटी रंग की कार खरीदना शुभ साबित हो सकता है.

कुंभ राशि के अनुसार वाहन का रंग

11/12
कुंभ राशि के अनुसार वाहन का रंग

कुंभ राशि वाले जातक ग्रे, सफेद, नीले, हरे और पीले रंग की गाड़ी खरीदें. 

मीन राशि के अनुसार वाहन का रंग

12/12
मीन राशि के अनुसार वाहन का रंग

मीन राशि के लोगों के लिए सफेद, पीले और नारंगी रंग की कार खरीदना लाभ देगा.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

ट्रेन्डिंग फोटोज़